बड़े भाई साहब
मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे; लेकिन केवल तीन दरजे आगे। उन्होंने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था, जब मैंने शुरू किया; लेकिन तालीम जैसे महत्व के मामले में वह जल्दीबाजी से काम लेना पसन्द न करते थे। इस भवन की बुनियाद खूब मजबूत डालनी चाहते थे, जिस पर आलीशान महल बन सके। एक साल का काम दो साल में करते थे। कभी-कभी तीन साल भी लग जाते थे। बुनियाद ही पुख्ता न हो तो मकान कैसे पायेदार बने!
My elder brother was five years older than me, but only three classes ahead. He too had started school at the same age I did; but in a matter as weighty as education, he was not one to be hasty. He wanted to lay the foundation of this edifice so solidly that a splendid mansion might be built upon it. A year's work he would take two years to do. Sometimes it even took three. If the foundation itself were not sound, how could the house stand firm!
बड़े भाई साहब
मै छोटा था, वह बड़े थे। मेरी उम्र नौ साल की थी, वह चौदह साल के थे। उन्हें मेरी तम्बीह और निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार था। और मेरी शालीनता इसी में थी कि उनके हुक्म को कानून समझूँ।
I was the younger one, he the elder. I was nine years old, he fourteen. He had the full and birthright authority to reprimand and watch over me, and my own propriety lay simply in taking his commands as law.
बड़े भाई साहब
वह स्वभाव से बड़े अध्ययनशील थे। हरदम किताब खोले बैठे रहते और शायद दिमाग को आराम देने के लिए कभी कापी पर, कभी किताब के हाशियों पर चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तस्वीरें बनाया करते थे। कभी-कभी एक ही नाम या शब्द या वाक्य दस-बीस बार लिख डालते। कभी एक शेर को बार-बार सुन्दर अक्षरों में नकल करते। कभी ऐसी शब्द-रचना करते, जिसमें न कोई अर्थ होता, न कोई सामंजस्य। मसलन्ए क बार उनकी कापी पर मैंने यह इबारत देखी-स्पेशल, अमीना, भाइयों-भाइयों, दर-असल, भाई-भाई, राधेश्याम, श्रीयुत राधेश्याम, एक घंटे तक इसके बाद एक आदमी का चेहरा बना हुआ था। मैंने बहुत चेष्टा की कि इस पहेली का कोई अर्थ निकालें, लेकिन असफल रहा। और उनसे पूछने का साहस न हुआ। वह नवी जमात में थे, मैं पाँचवीं में।
By temperament he was a great one for study. He would sit for hours with a book open before him, and perhaps to rest his mind, would sometimes draw pictures of birds, dogs, and cats in the margins of his notebook or textbook. Sometimes he would write the same name, word, or sentence ten or twenty times over. Sometimes he would copy out a single couplet again and again in beautiful lettering. Sometimes he would compose strings of words with neither meaning nor coherence. For instance, once on his notebook I saw this inscription: Special, Amina, Brothers-Brothers, Actually, Brother-Brother, Radheshyam, Shriyut Radheshyam, one hour later - followed, beneath it, by a man's face drawn out. I tried very hard to find some meaning in this riddle, but failed. And I did not have the courage to ask him about it. He was in the ninth class, I in the fifth.
बड़े भाई साहब
उनकी रचनाओं को समझना मेरे लिए छोटा मुँह बड़ी बात थी। मेरा जी पढ़ने में बिल्कुल न लगता था। एक घंटा भी किताब लेकर बैठना पहाड़ था। मौका पाते ही होस्टल से निकलकर मैदान में आ जाता और कभी कंकरियाँ उछालता, कभी कागज की तितलियाँ उड़ाता, और कहीं कोई साथी मिल गया, तो पूछना ही क्या। कभी चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूद रहे हैं, कभी फाटक पर सवार, उसे आगे-पीछे चलाते हुए मोटरकार का आनन्द उठा रहे हैं, लेकिन कमरे में आते ही भाई साहब का वह रौद्र-रूप देखकर प्राण सूख जाते। उनका पहला सवाल होता-'कहाँ थे?' हमेशा यही सवाल, इसी ध्वनि में हमेशा पूछा जाता था और इसका जवाब मेरे पास केवल मौन था। न जाने मेरे मुंह से यह बात क्यों न निकलती कि जरा बाहर खेल रहा था। मेरा मौन कह देता था कि मुझे अपना अपराध स्वीकार है और भाई साहब के लिए इसके सिवा और कोई इलाज न था कि स्नेह और रोष से मिले हुए शब्दों में मेरा सत्कार करें।
To make sense of his compositions was, for a small mouth like mine, too big a mouthful to bite off. My heart simply would not settle to studying. Even sitting an hour with a book felt like climbing a mountain. The moment I got the chance, I would slip out of the hostel onto the field, sometimes throwing pebbles, sometimes flying paper butterflies, and if I happened to find a companion, there was no asking what fun followed. Sometimes I would be climbing the boundary wall and jumping down from it, sometimes riding the gate, swinging it back and forth and enjoying the pleasure of a motor-car; but the moment I stepped into the room and saw Brother Sahib's wrathful countenance, my spirit would wither. His first question always was - 'Where were you?' Always the same question, always asked in the same tone, and my only answer to it was silence. I do not know why the words 'I was just playing outside' never came out of my mouth. My silence itself confessed that I admitted my fault, and Brother Sahib had no remedy left but to receive me with words mixed of affection and anger.
बड़े भाई साहब
'इस तरह अँग्रेजी पढ़ोगे, तो जिन्दगी भर पढ़ते रहोगे और एक हर्फ न आयेगा। अँग्रेजी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है कि जो चाहे पढ़ ले; नहीं ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा सभी अंग्रेजी के विद्वान हो जाते। यहाँ रात-दिन आँखें फोड़नी पड़ती हैं, और खून जलाना पड़ता है, तब कहीं यह विद्या आती है। और आती क्या है, हाँ, कहने को आ जाती है। बड़े-बड़े विद्वान् भी शुद्ध अंग्रेजी नहीं लिख सकते, बोलना तो दूर रहा। और मैं कहता हूँ, तुम कितने बोधा हो कि मुझे देखकर भी सबक नहीं लेते। मैं कितनी मिहनत करता हूँ, यह तुम अपनी आँखों देखते हो, अगर नहीं देखते, तो यह तुम्हारी आँखों का कसूर है, तुम्हारी बुद्धि का कुसूर है। इतने मेले-तमाशे होते हैं, मुझे तुमने कभी देखने जाते देखा है? रोज ही क्रिकेट और हाकी मैच होते हैं। मैं पास नहीं फटकता। हमेशा पढ़ता रहता हूँ उस पर भी एक-एक दरजे में दो-दो, तीन-तीन साल पड़ा रहता हूँ, फिर तुम कैसे आशा करते हो कि तुम यों खेल-कूद में वक्त गँवाकर पास हो जाओगे? मुझे तो दो-ही-तीन साल लगते हैं, तुम उम्र-भर इस दरजे में पड़े सड़ते रहोगे! अगर तुम्हें इस तरह उम्र गॅवानी है, तो बेहतर है, घर चले जाओ और मजे से गुल्लीडंडा खेलो। दादा की गाढ़ी कमाई के रुपये क्यों बरबाद करते हो?'
'If this is how you study English, you will go on studying it your whole life and never learn a single letter. Learning English is no laughing matter, that anyone who pleases can pick it up; otherwise every riffraff and every nobody would become a scholar of English. Here one must wear out one's eyes day and night, and burn one's blood, before this learning comes at all. And even when it comes - well, it comes only in name. Even great scholars cannot write correct English, let alone speak it. And I tell you, how dense are you, that you do not take a lesson even from watching me? How hard I labour, you see with your own eyes; if you do not see it, then the fault lies with your eyes, the fault lies with your intelligence. So many fairs and shows take place - have you ever seen me go off to watch one? Cricket and hockey matches happen every day. I never go near them. I am always studying, and even so I remain two, three years in the same class. Then how can you expect that you, squandering your time in play, will pass? It takes me only two or three years; you will rot in this very class your whole life! If you mean to waste your life this way, better you go home and enjoy playing gulli-danda. Why waste father's hard-earned money?'
बड़े भाई साहब
मै यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता। जवाब ही क्या था। अपराध तो मैने किया, लताड़ कौन सहे? भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते, ऐसे-ऐसे सूक्ति-बाण चलाते, कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते और हिम्मत टूट जाती इस तरह जान तोड़कर मेहनत करने की शक्ति मैं अपने में-न-पाता था और उस निराशा में जरा देर के लिए मैं सोचने लगता-क्यों न घर चला जाऊँ। जो काम मेरे बूते के बाहर है, उसमें हाथ डालकर क्यों अपनी जिन्दगी खराब करूंँ। मुझे अपना मूर्ख रहना मंजूर था; लेकिन उतनी मेहनत! मुझे तो चक्कर आ जाता था, लेकिन घंटे-दो-घंटे के बाद निराशा के बादल फट जाते और मैं इरादा करता कि आगे से खूब जी लगाकर पढूँगा। चटपट एक टाइम-टेबिल बना डालता। बिना पहले से नक्शा बनाये, कोई स्कीम तैयार किये काम कैसे शुरू करूँ। टाइम-टेबिल में खेल-कूद की मद बिलकुल उड़ जाती। प्रातःकाल उठना, छः बजे मुँह-हाथ धो, नाश्ता कर, पढ़ने बैठ जाना। छः से आठ तक अँग्रेजी, आठ से नौ तक हिसाब, नौ से साढ़े नौ तक इतिहास, फिर भोजन और स्कूल। साढ़े तीन बजे स्कूल से वापस होकर आध घण्टा आराम, चार से पाँच तक भूगोल, पांच से छः तक ग्रामर, आध घण्टा होस्टल के सामने ही टहलना, साढ़े छः से सात तक अँग्रेजी कम्पोजीशन, फिर भोजन करके आठ से नौ तक अनुवाद, नौ से दस तक हिन्दी, दस से ग्यारह तक विविध विषय, फिर विश्राम।
Hearing this rebuke I would begin to shed tears. What answer was there? The fault was mine; who could bear such scolding? Brother Sahib was an adept in the art of admonition. He would say such cutting things, loose such arrows of aphorism, that my heart would be cut to pieces and my courage would break. In that state I found in myself no strength to labour so relentlessly, and in that despair I would think for a moment - why not go home? Why ruin my life putting my hand to a task beyond my capacity? I was ready to remain a fool; but such toil! It made my head spin. But after an hour or two the clouds of despair would part, and I would resolve that from now on I would apply myself wholeheartedly to my studies. I would quickly draw up a timetable. How could one begin any task without first drawing a plan, preparing some scheme? In the timetable, the item of play and games vanished altogether. Rise at dawn, wash face and hands by six, have breakfast, sit down to study. English from six to eight, arithmetic from eight to nine, history from nine to half past nine, then meal and school. Back from school at half past three, rest half an hour, geography from four to five, grammar from five to six, half an hour's walk in front of the hostel, English composition from half past six to seven, then after eating, translation from eight to nine, Hindi from nine to ten, miscellaneous subjects from ten to eleven, then rest.
बड़े भाई साहब
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात। पहले ही दिन से उसकी अवहेलना शुरू हो जाती। मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के बह हलके हलके झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वालीबाल की वह तेजी और फुरती मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मै सब कुछ भूल जाता। वह जान-लेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें किसी की याद न रहती, और फिर भाई साहब को नसीहत और फजीहत का अवसर मिल जाता। मै उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हे खबर न हो! उनकी नजर मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले। हमेशा सिर पर एक नगी तलवार-सी लटकती मालूम होती। फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच में भी आदमी मोह और माया के बन्धम मे जकड़ा रहता है, मै फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता।
But making a timetable is one thing, and following it another. From the very first day its violation would begin. That pleasant green of the field, those soft gusts of wind, the leaping and bounding of football, the feints and holds of kabaddi, the speed and agility of volleyball would draw me away, unknown to myself and irresistibly, and the moment I got there I would forget everything. That murderous timetable, those eye-straining books, would slip entirely from memory, and then Brother Sahib would get his chance for admonition and disgrace. I would flee his shadow, try to stay out of his sight, creep into the room so stealthily that he might not know; and yet if his gaze so much as turned toward me, my heart would fail. It always felt as if a naked sword hung over my head. And yet, just as a man remains bound by the fetters of attachment and illusion even between death and calamity, I, for all the scoldings and rebukes I received, could not bring myself to scorn play and sport.
बड़े भाई साहब
( २ )
(2)
बड़े भाई साहब
सालाना इम्तहान हुआ। भाई साहब फेल हो गये मै पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अन्तर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गयी? मुझे देखिए, मजे से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ। लेकिन वह इतने दुःखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्माभिमान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रोब मुझ पर न रहा। आजादी से खेल कूद में शरीक होने लगा। दिल मजबूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फजीहत की तो साफ कह दूंँगा-आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया। जबान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ जाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं है। भाई साहब ने इसे भाँप लिया-उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डण्डे की भेट करके ठीक भोजन के समय लौटा तो भाई साहब ने मानों तलवार खींच ली और मुझ पर टूट पड़े-देखता हूँ, इस साल पास हो गये और दरजे में अव्वल आ गये, तो तुम्हें दिमाग हो गया है; मगर भाई जान, घमंड तो बड़े-बड़ों का नहीं रहा, तुम्हारी क्या हस्ती है? इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा। उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया? या यों ही पढ़ गये? महज इम्तहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमण्डल का स्वामी था। ऐसे राजों को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अँग्रेजों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है; पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार के अनेकों राष्ट्र अंग्रेजों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते। बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था। संसार के सभी महीष उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे; मगर उसका अन्त क्या हुआ? घमण्ड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चिल्लू पानी देनेवाला भी न बचा। आदमी और जो कुकर्म चाहे करे; पर अभिमान न करे, इतराये नहीं। अभिमान किया, और दीन-दुनिया दोनों से गया। शैतान का हाल भी पढ़ा ही होगा। उसे यह अभिमान हुआ था कि ईश्वर का उससे बढ़कर सच्चा भक्त कोई है ही नहीं। अन्त में यह हुआ कि स्वर्ग से नरक में ढकेल दिया गया। शाहेरूम ने भी एक बार अहंकार किया था। भीख मांग-माँगकर मर गया। तुमने तो अभी केवल एक दरजा पास किया है, और अभी से तुम्हारा सिर फिर गया, तब तो तुम आगे बढ़ चुके। यह समझ लो कि तुम अपनी मेहनत से नहीं पास हुए, अन्धे के हाथ बटेर लग गयी। मगर बटेर केवल एक बार हाथ लग सकती है, बार-बार नहीं लग सकती। कभी-कभी गुल्ली-डण्डे में भी अन्धा-चोट निशाना पड़ जाता है। इससे कोई सकल खिलाड़ी नहीं हो जाता। सफल खिलाड़ी वह है, जिसका कोई निशाना खाली न जाय। मेरे फेल होने पर न जाओ। मेरे दरजे में आओगें, तो दॉतों पसीना आ जायगा, जब अलजबरा और जामेट्री के लोहे के चने चबाने पड़गे, इंगलिस्तान का इतिहास पढ़ना पड़ेगा। बादशाहों के नाम याद रखना आसान नहीं। आठ-आठ हेनरी हो गुजरे हैं। कौन-सा कांड किस हेनरी के समय में हुआ, क्या यह याद कर लेना आसान समझते हो? हेनरी सातवें की जगह, हेनरी आठवाँ लिखा और सब नम्बर गायब!सफाचट? सिफर भी न मिलेगा, सिफर भी! हो किस खयाल में। दरजनों तो जेम्स हुए हैं, दरजनों विलियम, कोड़ियों चार्ल्स! दिमाग चक्कर खाने लगता है। आँधी रोग हो जाता है। इन अभागों को नाम भी न जुड़ते थे। एक नाम के पीछे दोयम, सेयम, चहारम, पंचम लगाते चले गये। मुझसे पूछते, तो दस लाख नाम बता देता। और जामेट्री तो बस खुदा की पनाह! अब ज की जगह अ ज ब लिख दिया और सारे नम्बर कट गये। कोई इन निर्दयी मुमतहिनों से नहीं पूछता कि आखिर अ ब ज और अ ज ब में क्या फर्क है, और व्यर्थ की बात के लिए क्यों छात्रों का खून करते हो। दाल-भात रोटी खायी या भात-दाल-रोटी खायी, इसमें क्या रखा है; मगर इन परीक्षकों को क्या परवाह! वह तो वही देखते हैं, जो पुस्तक में लिखा है। चाहते हैं कि लड़के अक्षर-अक्षर रट डालें। और इसी रटन्त का नाम शिक्षा रख छोड़ा है। और आखिर इन बे-सिर-पैर की बातों के पढ़ने से फायदा? इस रेखा पर वह लम्ब गिरा दो, तो आधार लम्ब से दुगना होगा। पूछिए, इससे प्रयोजन? दुगुना नहीं, चौगुना हो जाय, या आधा ही रहे, मेरी बला से; लेकिन परीक्षा में पास होना है, तो यह सब खुराफात याद करनी पड़ेगी। कह दिया-'समय की पाबन्दी' पर एक निबन्ध लिखो, जो चार पन्नों से कम न हो। अब आप कापी सामने खोले कलम हाथ में लिये, उसके नाम को रोइए। कौन नहीं जानता कि समय की पाबन्दी बहुत अच्छी बात है, इससे आदमी के जीवन में सयम आ जाता है, दूसरों का उस पर स्नेह होने लगता है और उसके कारोबार में उन्नति होती है। लेकिन इस जरा-सी बात पर चार पन्ने कैसे लिखें? जो बात एक वाक्य में कही जा सके, उसे चार पन्नों में लिखने की जरूरत? मैं तो इसे हिमाकत कहता हूँ। यह तो समय की किफायत नहीं, बल्कि, उसका दुरुपयोग है कि व्यर्थ में किसी बात को ठूँस दिया जाय। हम चाहते हैं, आदमी को जो कुछ कहना हो, चटपट कह दे और अपनी राह ले। मगर नहीं, आपको चार पन्ने रँगने पड़ेंगे, चाहे जैसे लिखिए। और पन्ने भी पुरे फुल्सकेप के आकार के। यह छात्रों पर अत्याचार नहीं तो और क्या है? –अनर्थ तो यह है कि कहा जाता है, संक्षेप में लिखो। समय की पाबन्दी पर संक्षेप में एक निबन्ध लिखो, जो चार पन्ने से कम न हो। ठीक! संक्षेप में तो चार पन्ने हुए, नहीं शायद सौ-दो सौ पन्ने लिखवाते। तेज भी दौङिए और धीरे-धीरे भी। है उलटी बात या नहीं? बालक भी इतनी-सी बात समझ सकता है। लेकिन इन अध्यापको को इतनी तमीज भी नहीं। उस पर दावा है कि हम अध्यापक हैं। मेरे दरजे में आओगे लाला, तो ये सारे पापड़ बेलने पड़ेंगे और तब आटे-दाल का भाव मालूम होगा। इस दरजे में अव्वल आ गये हो, तो जमीन पर पाँव नहीं रखते। इसलिए मेरा कहना मानिए। लाख फेल हो गया हूँ, लेकिन तुमसे बड़ा हूँ, संसार का मुझे तुमसे ज्यादा अनुभव है। जो कुछ कहता हूँ, उसे गिरह बांधिए, नहीं पछताइएगा।
The annual examination came. Brother Sahib failed, I passed and came first in my class. Between him and me now only two years' gap remained. My heart urged me to take Brother Sahib to task - where had all that grim penance of his gone? Look at me - I kept playing merrily and still stood first in class. But he was so sorrowful and downcast that I felt genuine sympathy for him, and the thought of rubbing salt into his wound seemed shameful to me. Yes, now I did feel some pride in myself, and my self-esteem too grew. That old awe of Brother Sahib no longer held me. I began joining freely in play and sport. My heart was bold. If he scolded me again, I would tell him plainly - what great feat had he accomplished by burning his own blood so? I, playing and frolicking all the while, still came first in class. Though I did not have the courage to voice this insolence aloud, my whole manner made it plain enough that Brother Sahib's old terror no longer held sway over me. Brother Sahib sensed it - his native wit was sharp indeed - and one day, when I had spent the whole morning at gulli-danda and returned just at mealtime, Brother Sahib, as if drawing a sword, fell upon me - 'I see, you passed this year and came first in your class, so you've grown conceited; but brother dear, even the greatest of men have not kept their pride in the end, what is your worth? You must have read in history about Ravana's fate. What lesson did you take from his character? Or did you just read it without thinking? Merely passing an examination is nothing; the real thing is the growth of the intellect. Whatever you read, understand its meaning. Ravana was lord of the whole earth. Such kings are called chakravartis. Nowadays the English empire has grown very vast, but they cannot be called chakravartis. Many nations of the world do not accept English overlordship. They are wholly independent. Ravana was a chakravarti king. All the kings of the earth paid him tribute. Great gods served him as slaves. Even the gods of fire and water were his bondsmen; but what was his end? Pride wiped out his very name; not even one was left to offer him a handful of water. A man may commit whatever misdeeds he likes, but let him not be proud, let him not preen. He grew proud, and lost both this world and the next. You must have read about Satan's case too. He grew proud, thinking there was no truer devotee of God than himself. In the end he was cast down from heaven into hell. Shah-e-Rum too once grew arrogant. He died begging for alms. You have passed only one class so far, and already your head has turned - if this goes on, you will have got far indeed! Understand this: you did not pass by your own effort; it was a blind man's hand chancing upon a quail. But a quail can fall into one's hand only once, not again and again. Sometimes even in gulli-danda a blind stroke finds its mark. That does not make one a complete player. A successful player is one whose every aim never misses. Do not go by my having failed. When you reach my class, you will have your teeth set on edge, when you have to chew the iron grams of algebra and geometry, when you have to study the history of England. Remembering the names of the kings is no easy matter. There have been eight Henrys. Which episode happened in which Henry's reign - do you think that is easy to remember? Write Henry the Eighth in place of Henry the Seventh, and every mark vanishes! Wiped clean? You won't even get a zero, not even a zero! What do you imagine? There have been dozens of Jameses, dozens of Williams, scores of Charleses! The head begins to spin. One gets giddy. These wretches could not even find enough names to go round. Behind one name they kept tacking on second, third, fourth, fifth. Ask me, and I could give you ten lakh names. And as for geometry, God help us! Now write A-J-B in place of A-B-J and every mark is cut. No one asks these merciless examiners what difference it really makes between A-B-J and A-J-B, and why they must torment students over such a trifling matter. What does it matter whether one says dal-bhaat-roti or bhaat-dal-roti; but what do these examiners care! They look only at what is written in the book. They want boys to cram every letter by rote, and this very cramming they have named education. And after all, what is the use of studying such senseless things? Drop that perpendicular on this line, and the base will be twice the perpendicular. Ask them - what purpose does it serve? Let it be four times, not twice, or let it remain half - what do I care; but if you must pass the examination, you must memorise all this rubbish. They say - write an essay on 'Punctuality', not less than four pages. Now sit there with your notebook open and pen in hand, and weep over its very name. Who does not know that punctuality is a very good thing, that it brings discipline into a man's life, that others come to love him for it, and that his affairs prosper because of it. But how does one write four pages on so small a matter? What can be said in one sentence - what need to write it in four pages? I call this sheer folly. This is not economy of time but its abuse, to stuff out some matter needlessly. We want that whatever a man has to say, he should say it quickly and go his way. But no, you must colour four pages, write however you like. And full foolscap-sized pages at that. If this is not tyranny upon students, what is? And the greater absurdity is that they say, write briefly. Write briefly an essay on punctuality, not less than four pages. Very well! So brevity means four pages - otherwise they would perhaps have had you write a hundred or two hundred pages. Run fast, and also run slow. Is that not a contradiction, or not? Even a child can understand so simple a thing. But these teachers lack even that much sense. And on top of it they claim to be teachers. Come into my class, my lad, and you will have to roll out all these papads, and then you will learn the price of flour and lentils. Having come first in this class, you no longer set your feet on the ground. So heed what I say. I may have failed a hundred times over, but I am still older than you, I have more experience of the world than you. Whatever I tell you, tie it in a knot and remember it, or you will repent.'
बड़े भाई साहब
स्कूल का समय निकट था, नहीं ईश्वर जाने वह उपदेश-माला कब समाप्त होती। भोजन आज मुझे निस्वाद-सा लग रहा था। जब पास होने पर यह तिरस्कार हो रहा है, तो फेल हो जाने पर तो शायद प्राण हो ले लिये जायँ। भाई साहब ने अपने दरजे की पढ़ाई का जो भयंकर चित्र खींचा था, उसने मुझे भयभीत कर दिया। कैसे स्कूल छोड़कर नहीं भागा; यही ताज्जुब है। लेकिन इतने तिरस्कार पर भी पुस्तकों में मेरी अरुचि ज्यों-की-त्यों बनी रही। खेल-कूद का कोई अवसर हाथ से न जाने देता। पढ़ता भी था; मगर बहुत कम। बस इतना कि रोज का टास्क पूरा हो जाय और दरजे में जलील न होना पड़े। अपने ऊपर जो विश्वास पैदा हुआ था, वह फिर लुप्त हो गया और फिर चोरों का-सा जीवन कटने लगा।
The time for school was drawing near, or God knows when that string of sermons would have ended. My meal today tasted flavourless to me. If this was the scorn heaped on me for passing, then perhaps my very life would be taken if I ever failed. The terrible picture Brother Sahib had painted of the studies in his own class had filled me with dread. How I did not flee the school altogether is itself a wonder. But even after so much scorn, my distaste for books remained exactly as before. I let no chance for play and sport slip from my hand. I did study, but very little - just enough that the day's task be completed and I not be disgraced in class. The confidence that had arisen in me vanished again, and once more my life began to pass like a thief's.
बड़े भाई साहब
( ३ )
(3)
बड़े भाई साहब
फिर सालाना इम्तहान हुआ, और कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ और भाई साहब फिर फेल हो गये। मैने बहुत मेहनत नहीं की; पर न जाने कैसे दरजे में अव्वल आ गया। मुझे खुद अचरज हुआ। भाई साहब ने प्राणांतक परिश्रम किया था। कोर्स का एक-एक शब्द चाट गये थे, दस बजे रात तक इधर, चार बजे भोर से उधर, छः से साढ़े नौ तक स्कूल जाने के पहले। मुद्रा कांतिहीन हो गयी थी; मगर बेचारे फेल हो गये। मुझे इन पर दया आती थी। नतीजा सुनाया गया, तो वह रो पड़े और मैं भी रोने लगा। अपने पास होने की खुशी आधी हो गयी। मैं भी फेल हो गया होता, तो भाई साहब को इतना दुःख न होता; लेकिन विधि की बात कौन टाले।
Then came the annual examination again, and by some such chance I passed once more, and Brother Sahib failed once more. I had not worked very hard; but somehow, I do not know how, I came first in class. I myself was astonished. Brother Sahib had laboured to the point of exhaustion. He had devoured every single word of the course, from ten at night until four in the morning, and from six to half past nine before going to school. His very face had lost its lustre; but the poor fellow failed all the same. I felt pity for him. When the result was announced, he wept, and I too began to weep. The joy of my own success was halved. Had I too failed, Brother Sahib would not have been so grieved; but who can avert the workings of fate?
बड़े भाई साहब
मेरे और भाई साहब के बीच में अब केवल एक दरजे का अन्तर और रह गया। मेरे मन में एक कुटिल भावना उदय हुई कि कहीं भाई साहब एक साल और फेल हो जायें, तो मैं उनके बराबर हो जाऊँ, फिर वह किस आधार पर मेरी फजीहत कर सकेंगे; लेकिन मैने इस कमीने विचार को दिल से बलपूर्वक निकाल डाला। आखिर वह मुझे मेरे हित के विचार से ही तो डाँटते हैं। मुझे इस वक्त अप्रिय लगता है अवश्य; मगर यह शायद उनके उपदेशों का ही असर हो कि मैं दनादन पास हो जाता हूँ और इतने अच्छे नम्बरों से।
Between me and Brother Sahib now only one class's gap remained. A wicked thought rose in my mind - if only Brother Sahib should fail once more, I would become his equal, and then on what ground could he disgrace me? But I forcibly cast this base thought from my heart. After all, he scolded me only for my own good. It is true it feels unpleasant to me at the moment; but perhaps it is the very effect of his teachings that I pass so easily, and with such good marks too.
बड़े भाई साहब
अबकी भाई साहब बहुत कुछ नर्म पड़ गये थे। कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया। शायद अब वह खुद समझने लगे थे कि मुझे डाँट का अधिकार उन्हें नहीं रहा, या रहा, तो बहुत कम। मेरी स्वच्छंदता भी बढ़ी। मैं उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा। मुझे कुछ ऐसी धारणा हुई कि मै तो पास हो ही जाऊँगा, पढूंँ या न पढूँ, मेरी तकदीर बलवान है। इसलिए भाई साहब के डर से जो थोड़ा-बहुत पढ़ लिया करता था, वह भी बन्द हुआ। मुझे कनकौए उड़ाने का नया शौक पैदा हो गया था और अब सारा समय पतंगबाजी ही की भेंट होता था; फिर भी मैं भाई साहब का अदब करता था, और उनकी नजर बचाकर कनकौए उड़ाता था। माँझा देना, कन्ने बाँधना, पतंग टूर्नामेंट की तैयारियाँ आदि समस्याएँ सब गुप्त रूप से हल की जाती थीं। मैं भाई साहब को यह सन्देह न करने देना चाहता था कि उनका सम्मान और लिहाज मेरी नजरों में कम हो गया है।
This time Brother Sahib had grown considerably milder. Several times, even with the chance to scold me, he exercised patience. Perhaps he himself had begun to feel that he no longer had the right to rebuke me, or if he had it, very little remained of it. My own liberty too increased. I began taking unfair advantage of his tolerance. Some notion took hold of me that I was bound to pass regardless, whether I studied or not - my fortune was strong. So even the little studying I used to do out of fear of Brother Sahib now stopped altogether. I had developed a new craze for flying kites, and now all my time was given over to kite-flying; yet I still showed Brother Sahib due respect, and flew my kites only when his eye was elsewhere. Applying the string-coating, tying the bridle, preparing for kite tournaments - all such matters were settled in secret. I did not want to let Brother Sahib suspect that his honour and regard had lessened in my eyes.
बड़े भाई साहब
एक दिन सन्ध्या समय होस्टल से दूर मैं एक कनकौआ लूटने बेतहाशा दौड़ा जा रहा था। आँखें आसमान की ओर थीं और मन उस आकाशगामी पथिक की ओर, 'जो मन्द गति से झूमता पतन की ओर चला जा रहा था, मानों कोई आत्मा स्वर्ग से निकलकर विरक्त मन से नये संस्कार ग्रहण करने जा रही हो। बालकों की एक पूरी सेना लग्गे और झाङदार बाँस लिये उसका स्वागत करने को दौड़ी आ रही थी। किसी को अपने आगे-पीछे की खबर न थी। सभी मानों उस पतंग के साथ आकाश में उड़ रहे थे, जहाँ सब कुछ समतल है, न मोटरकारें हैं न ट्राम, न गाङियाँ।
One evening, far from the hostel, I was running headlong to capture a cut kite. My eyes were on the sky, my heart with that sky-faring wanderer, drifting slowly and swaying down toward its fall, as though some soul, released from heaven, were going with a detached mind to take on a new incarnation. A whole army of boys, armed with poles and bushy bamboo sticks, was running to welcome it. No one had any thought for what lay before or behind him. All seemed to be flying through the sky along with that kite, into a realm where all is level ground, where there are no motor-cars, no trams, no carriages.
बड़े भाई साहब
सहसा भाई साहब से मेरी मुठभेड़ हो गयी, जो शायद बाजार से लौट रहे थे। उन्होंने वहीं मेरा हाथ पकड़ लिया और उग्र भाव से बोले इन बाजारी लौंडों के साथ धेले के कनकौए के लिए दौड़ते तुम्हें शर्म नहीं आती? तुम्हें इसका भी कुछ लिहाज नहीं कि अब नीची जमात में नहीं हो, बल्कि आठवीं जमात में आ गये हो; और मुझसे केवल एक दरजा नीचे हो। आखिर आदमी को कुछ तो अपने पोजीशन का खयाल करना चाहिए। एक जमाना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे। मैं कितने ही मिडिलचियों को जानता हूँ, जो आज अव्वल दरजे के डिप्टी मैजिस्ट्रेट या सुपरिटेंडेंट हैं। कितने ही आठवीं जमाअतवाले हमारे लीडर और समाचार-पत्रों के सम्पादक हैं। बड़े-बड़े विद्वान् उनकी मातहती में काम करते हैं। और तुम उसी आठवें दरजे में आकर बाजारी लौडों के साथ कनकौए के लिए दौड़ रहे हो। मुझे तुम्हारी इस कमअकली पर दुःख होता है। तुम जहीन हो, इसमें शक नहीं, लेकिन वह जहन किस काम का, जो हमारे आत्मगौरव की हत्या कर डाले? तुम अपने दिल में समझते होगे, मैं भाई साहब से महज एक दरजा नीचे हूँ, और अब उन्हें मुझको कुछ कहने का हक नहीं है। लेकिन यह तुम्हारी गलती है। मैं तुमसे पाँच साल बड़ा हूँ और चाहे आज तुम मेरी ही जमाअत में जाओ-और परीक्षकों का यही हाल है, तो निस्सन्देह अगले साल तुम मेरे समकक्ष हो जाओगे, और शायद एक साल बाद मुझसे आगे भी निकल जाओ-लेकिन मुझमें और तुममें जो पाँच साल का अन्तर है, उसे तुम क्या, खुदा भी नहीं मिटा सकता। मैं तुमसे पाँच साल बड़ा हूँ और हमेशा रहूँगा। मुझे दुनिया का और जिन्दगी का जो तजरबा है, तुम उसकी बराबरी नहीं कर सकते, चाहे तुम एम० ए० और डी० लिट्, और डी० फिल ही क्यों न हो जायो। समझ किताबें पढ़ने से नहीं आती, दुनिया देखने से आती है। हमारी अम्माँ ने कोई दरजा नहीं पास किया, और दादा भी शायद पाँचवीं-छठी जमाअत के आगे नहीं गये; लेकिन हम दोनों चाहे सारी दुनिया की विद्या पढ़ लें, अम्माँ और दादा को हमें समझाने और सुधारने का अधिकार हमेशा रहेगा। केवल इसलिए नहीं कि वे हमारे जन्मदाता है। बल्कि इसलिए कि उन्हें दुनिया का हमसे ज्यादा तजरबा है और रहेगा। अमेरिका में किस तरह की राजव्यवस्था है, और आठवें हेनरी ने कितने ब्याह किये और आकाश में कितने नक्षत्र हैं, यह बातें चाहें उन्हें न मालूम हों; लेकिन हजारों ऐसी बातें हैं, जिनका ज्ञान उन्हें हमसे और तुमसे ज्यादा हैं। दैव न करे, आज मै बीमार हो जाऊँ, तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जायँगे। दादा को तार देने के सिवा तुम्हें और कुछ न सूझेगा; लेकिन तुम्हारी जगह दादा हों, तो किसी को तार न दें, न घबरायें, न बदहवास हो। पहले खुद मरज पहचानकर इलाज करेंगे, उसमें सफल न हुए, तो किसी डाक्टर को बुलायेंगे। बीमारी तो खैर बड़ी चीज है। हम-तुम तो इतना भी नहीं जानते कि महीने भर का खर्च महीना-भर कैसे चले। जो कुछ दादा भेजते हैं, उसे हम बीस-बाईस तक खर्च कर डालते हैं, और फिर पैसे-पैसे को मुहताज हो जाते हैं। नाश्ता बन्द हो जाता है, धोबी और नाई से मुँह चुराने लगते हैं, लेकिन जितना आज हम और तुम खर्च कर रहे हैं, उससे आधे में दादा ने अपनी उम्र का बड़ा भाग इज्जत और नेकनामी के साथ निभाया है और एक कुटुम्ब का पालन किया है, जिसमें सब मिलाकर भी आदमी थे। अपने हेडमास्टर साहब ही को देखो। एम.ए. हैं कि नहीं; और यहाँ के एम० ए० नहीं, आक्सफोर्ड के। एक हजार रुपये पाते हैं। लेकिन उनके घर का इन्तजाम कौन करता है? उनकी बूढी माँ। हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गयी। पहले खुद घर का इन्तजाम करते थे। खर्च पूरा न पड़ता था। करजदार रहते थे। जबसे उनकी माताजी ने प्रबन्ध अपने हाथ में ले लिया है, जैसे घर में लक्ष्मी आ गयी है। तो भाई जान, यह गरूर दिल से निकाल डालो कि तुम मेरे समीप आ गये हो ओर अब स्वतन्त्र हो। मैं (थप्पड़ दिखाकर) इसका प्रयोग भी कर सकता हूँ। जानता हूँ; तुम्हें मेरी बातें जहर लग रही हैं।
Suddenly I ran straight into Brother Sahib, who was perhaps returning from the bazaar. He caught hold of my hand there and said fiercely - 'Are you not ashamed, running about with these street urchins for a farthing kite? Have you no regard even for the fact that you are no longer in a lower class, but have come up to the eighth, and are now only one class below me? A man ought, after all, to have some sense of his own position. There was a time when men who passed the eighth class became deputy tehsildars. I know many who passed only the middle school and are today first-class deputy magistrates or superintendents. Many who studied only up to the eighth class are our leaders and editors of newspapers today. Great scholars work under them. And here you are, in that very eighth class, running after a kite with street urchins. It grieves me to see such foolishness in you. That you are intelligent, there is no doubt, but of what use is that intelligence if it murders our self-respect? You must think in your heart - I am only one class below Brother Sahib now, and he no longer has any right to say anything to me. But that is your mistake. I am five years older than you, and even if today you should go up into my very class - and given how the examiners behave, no doubt next year you will indeed become my equal, and perhaps a year after that you will even get ahead of me - but the five years' gap that lies between you and me, that not you, not even God, can erase. I am five years older than you, and shall always remain so. The experience I have of the world and of life, you cannot match, even should you become an M.A., a D.Litt, and a D.Phil. Understanding does not come from reading books, it comes from seeing the world. Our mother never passed any class, and father too perhaps never went beyond the fifth or sixth class; but however much learning of the whole world the two of us may acquire, mother and father will always retain the right to instruct and correct us. Not merely because they gave us birth, but because they have more experience of the world than we do, and always will. What manner of government America has, how many times Henry the Eighth married, how many stars there are in the sky - these things they may not know; but there are a thousand such things of which their knowledge exceeds ours and yours. God forbid, if I should fall ill today, your hands and feet would go numb with panic. You would think of nothing but sending father a telegram; but were father in your place, he would send no telegram to anyone, he would neither panic nor lose his head. He would first diagnose the illness himself and treat it, and only if that failed would he call a doctor. Illness, indeed, is a big matter. You and I do not even know how to make a month's allowance last the month. Whatever father sends, we spend it by the twentieth or twenty-second, and then we are left begging for every last paisa. Breakfast stops, we begin avoiding the washerman and the barber's eye; but with half of what you and I spend today, father has carried the greater part of his life with honour and good name, and has raised a whole family, in which, counting everyone, there were more mouths than in ours. Look only at our headmaster sahib. Is he not an M.A. - and not a homegrown M.A., an Oxford one. He draws a thousand rupees. But who manages his household? His old mother. The headmaster sahib's degree proved useless here. Earlier he used to manage the household himself. The expenses never balanced. He remained in debt. Ever since his mother took the management into her own hands, it is as if Lakshmi herself has entered the house. So, brother dear, cast this pride out of your heart, that you have come near me and are now free of me. I' - showing him a slap - 'can even resort to this. I know my words are bitter poison to you.'
बड़े भाई साहब
मैं उनकी इस नयी युक्ति से नत-मस्तक हो गया। मुझे, आज सचमुच अपनी लघुता का अनुभव हुआ और भाई साहब के प्रति मेरे मन में श्रद्धा उत्पन्न हुई। मैने सजल आँखों से कहा- हरगिज नहीं। आप जो कुछ फरमा रहे हैं, वह बिलकुल सच है और आपको उसके कहने का अधिकार है।
I bowed my head before this new argument of his. Today I truly felt my own smallness, and reverence for Brother Sahib rose in my heart. With moist eyes I said - 'Never. Whatever you are saying is entirely true, and you have every right to say it.'
बड़े भाई साहब
भाई साहब ने मुझे गले लगा लिया और बोले-मैं कनकौए उड़ाने को मना नहीं करता। मेरा जी ललचता है; लेकिन करूँ क्या खुद बेराह चलूँ, तो तुम्हारी रक्षा कैसे करूं? यह कर्तव्य भी तो मेरे सिर है!
Brother Sahib embraced me and said - 'I do not forbid you to fly kites. My own heart longs for it too; but what can I do - if I myself go astray, how shall I protect you? This duty too rests upon my head!'
बड़े भाई साहब
संयोग से उसी वक्त एक कटा हुआ कनकौआ हमारे ऊपर से गुजरा। उसकी डोर लटक रही थी। लड़कों का एक गोल पीछे-पीछे दौड़ा चला आता था। भाई साहब लम्बे हैं ही। उछलकर उसकी डोर-पकड़ ली और बेतहाशा होस्टल की तरफ दौड़े। मैं पीछे-पीछे दौड़ रहा था।
Just then, by chance, a cut kite passed over our heads, its string trailing loose. A whole troop of boys came running behind it. Brother Sahib, being tall, leapt up and caught hold of its string, and dashed headlong toward the hostel. I ran along behind him.