मोटेरामजी शास्त्री
पंडित मोटेराम जी शास्त्री को कौन नहीं जानता? आप अधिकारियों का रुख देखकर काम करते हैं। स्वदेशी आंदोलन के दिनों में आपने उस आंदोलन का खूब विरोध किया था। स्वराज्य आंदोलन के दिनों में भी आपने अधिकारियों से राजभक्ति की सनद हासिल की थी। मगर जब इतनी उछल-कूद पर भी उनकी तकदीर की मीठी नींद न टूटी और अध्यापन-कार्य से पिंड न छूटा, तो अंत में आपने एक नई तदबीर सोची। घर में जाकर धर्मपत्नी से बोले, 'इन बूढ़े तोतों को रटाते-रटाते मेरी खोपड़ी पच्ची हुई जाती है। इतने दिनों विद्या-दान देने का क्या फल मिला, जो और आगे कुछ मिलने की आशा करूँ?'
Who does not know Pandit Moteram Ji Shastri? He works according to the temper of those in authority. In the days of the Swadeshi movement, he had strongly opposed that movement. In the days of the Swaraj movement too, he had secured a certificate of loyalty from the authorities. But when, despite all this leaping and bounding, the sweet slumber of his fortune would not break, and he could not shake free of the drudgery of teaching, he at last hit upon a new scheme. Going home, he said to his wife, 'Drilling these old parrots day after day has worn my skull to powder. What have I gained from all these years of dispensing knowledge, that I should hope for anything more from it in future?'
मोटेरामजी शास्त्री
धर्मपत्नी ने चिंतित होकर कहा, 'भोजन का भी तो कोई सहारा चाहिए?'
His wife said anxiously, 'But surely one needs some means of support for one's meals?'
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—तुम्हें जब देखो, पेट ही की फिक्र पड़ी रहती है। कोई ऐसा विरला ही दिन जाता होगा कि निमंत्रण न मिलते हों। और चाहे कोई निंदा ही करे, पर मैं परोसा लिए बिना नहीं आता हूँ। क्या आज ही सब यजमान मरे जाते हैं? मगर जन्म-भर पेट ही जिलाया तो क्या किया? संसार का कुछ सुख भी तो भोगना चाहिए। मैंने वैद्य बनने का निश्चय किया है।
Moteram — whenever I look at you, you're forever worrying about the stomach. There's hardly a day that goes by without some invitation or other. And whatever anyone may say against me, I never come away without having eaten my fill. Is it likely that all my patrons will die off today? But what have I achieved, if all I've done my whole life is keep this belly fed? A man ought to taste some of the world's pleasures too. I have decided to become a vaidya.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री ने आश्चर्य से कहा—वैद्य कैसे बनोगे, कुछ वैद्यकी पढ़ी भी है?
His wife said in astonishment — how will you become a vaidya? Have you even studied any medicine?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—वैद्यक बढ़ने से कुछ नहीं होता, संसार में विद्या का इतना महत्त्व नहीं, जितना बुद्धि का। दो-चार सीधे-सादे लटके हैं, बस और कुछ नहीं है। भिषगाचार्य हो या नहीं? किसी को क्या गरज पड़ी है, जो मेरी परीक्षा लेता फिरे। एक मोटा-सा साइनबोर्ड बनवा लूँगा। उस पर ये शब्द लिखे होंगे—'यहाँ स्त्री-पुरूषों के रोगों की चिकित्सा विशेष रूप से की जाती है।' दो-चार पैसे का हरड़-बहेड़ा-आँवला कूट-छानकर रख लूँगा। बस इस काम के लिए इतना सामान पर्याप्त है। हाँ, समाचार-पत्रों में विज्ञापन दूँगा और नोटिस बँटवाऊँगा। लंका, मद्रास, रंगून, करांची आदि दूरस्थ स्थानों के सज्जनों की चिट्ठियाँ दर्ज की जाएँगी। ये मेरे चिकित्सा-कौशल के साक्षी होंगे। जनता को क्या पड़ी है कि वह इस बात का पता लगाती फिरे कि उन स्थानों में इन नामों के मनुष्य रहते हैं, या नहीं। फिर देखो, वैद्यक कैसे चलती है।'
Moteram — studying medicine has nothing to do with it. In this world, learning does not count for as much as cleverness does. A handful of simple tricks, that's all, nothing more. Whether one is a proper physician or not — who has any business going about testing me? I'll have a great fat signboard made. On it will be written these words — 'Here the diseases of men and women are treated with special expertise.' I'll get four annas' worth of harad, baheda and amla pounded and sieved and keep it ready. That's quite enough stock for this trade. Yes, I'll advertise in the newspapers and have notices distributed. Letters from gentlemen in far-off places — Lanka, Madras, Rangoon, Karachi — will be printed in them. These will bear witness to my skill in healing. What concern is it of the public's to go about finding out whether men of these names actually live in those places or not? Then watch how the practice runs.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—लेकिन बिना जाने-बूझे दवा दोगे, तो फायदा क्या करेगी?
Wife — but if you give medicine without any real knowledge, what good will it do?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—फायदा न करेगी, मेरी बला से। वैद्य का काम दवा देना है, वह मृत्यु को परास्त करने का ठेका नहीं लेता। और फिर जितने आदमी बीमार पड़ते हैं, सभी तो नहीं मर जाते। मेरा तो यह कहना है कि जिन्हें कोई औषधि नहीं दी जाती, वे विकार शांत हो जाने पर आप ही अच्छे हो जाते हैं। वैद्यों को बिना माँगे यश मिलता है। पाँच रोगियों में एक भी अच्छा हो गया, तो उसका यश मुझे अवश्य ही मिलेगा। शेष चार मर गए, तो मेरी निंदा करने थोड़े ही आवेंगे। मैंने बहुत विचार करके देख लिया, इससे अच्छा कोई काम नहीं है। लेख लिखना मुझे आता ही है, कवित्त बना ही लेता हूँ, पत्रों में आयुर्वेद के महत्त्व पर दो-चार लेख लिख दूँगा। उनमें जहाँ-तहाँ दो-चार कवित्त भी जोड़ दूँगा और लिखूँगा भी जरा चटपटी भाषा में। फिर देखो, कितने उल्लू फँसते हैं। यह न समझो कि मैं इतने दिनों केवल तोते ही रटाता रहा हूँ। मैं नगर के सफल वैद्यों की चालों का अवलोकन करता रहा हूँ और इतने दिनों के बाद मुझे उनकी सफलता के मूलमंत्र का ज्ञान हुआ है। ईश्वर ने चाहा तो एक दिन तुम सिर से पाँव तक सोने से लदी होगी।'
Moteram — if it does no good, that's none of my concern. A vaidya's business is to give medicine; he does not take on a contract to defeat death. And besides, not everyone who falls ill dies. My own view is that those who are given no medicine at all get better on their own, once the disorder has run its course. Physicians get credit without even asking for it. If even one patient out of five recovers, the credit will surely come to me. If the other four die, they won't exactly come back to abuse me for it. I have thought this through very carefully — there is no better trade than this. I already know how to write essays, I can compose verses well enough; I'll write a few pieces in the papers on the greatness of Ayurveda. Here and there I'll slip in a verse or two, and I'll write it all in racy, spicy language too. Then watch how many fools get caught. Don't imagine that all these years I've done nothing but drill parrots. I have been closely watching the methods of the successful vaidyas of this city, and after all this time I have grasped the secret mantra of their success. God willing, one day you will be decked in gold from head to foot.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री ने अपने मनोल्लास को दबाते हुए कहा—मैं इस उम्र में भला क्या गहने पहनूँगी, न अब वह अभिलाषा ही है, पर यह तो बताओ कि तुम्हें दवाएँ बनानी भी तो नहीं आतीं, कैसे बनाओगे, रस कैसे बनेंगे, दवाओं को पहचानते भी तो नहीं हो?
His wife, suppressing her own delight, said — what jewellery would I wear at this age, I no longer even have such longings — but tell me this, you don't even know how to prepare medicines, how will you make them, how will the rasas be made, you don't even recognize the drugs?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—प्रिये! तुम वास्तव में बड़ी मूर्खा हो। अरे, वैद्यों के लिए इन बातों में से एक की भी आवश्यकता नहीं। वैद्य की चुटकी की राख ही रस है, भस्म है, रसायन है। बस, आवश्यकता है, कुछ ठाट-बाट की। एक बड़ा-सा कमरा चाहिए, उसमें एक दरी हो, ताखों पर दस-पाँच शीशियाँ-बोतलें हों। इसके सिवा और कोई चीज की दरकार नहीं, और सब कुछ बुद्धि आप-ही-आप कर लेती है। मेरे साहित्य-मिश्रित लेखों का बड़ा प्रभाव पड़ेगा, तुम देख लेना। अलंकारों का मुझे कितना ज्ञान है, यह तो तुम जानती ही हो। आज इस भूमंडल पर मुझे ऐसा कोई नहीं दीखता, जो अलंकारों के विषय में मुझसे पेश पा सके। आखिर इतने दिनों घास तो नहीं खोदी है। दस-पाँच आदमी तो कवि-चर्चा के नाते ही मेरे यहाँ आया-जाया करेंगे। बस वही मेरे दलाल होंगे। उन्हीं की मार्फत रोगी आवेंगे। मैं आयुर्वेद-ज्ञान के बल पर नहीं, नासिका-ज्ञान के बल पर धड़ल्ले से वैद्यक करूँगा, तुम देखती तो जाओ।'
Moteram — my dear! You really are a great fool. For vaidyas, not one of these things is in the least necessary. A pinch of ash from a vaidya's fingers is rasa, is bhasma, is rasayan enough. All that's needed is a bit of style and show. A large room is required, with a mat spread in it, and five or ten little bottles and vials on the shelves. Beyond that nothing else is needed, and the rest the mind manages entirely on its own. My essays, seasoned with literary flourishes, will have a great effect, you'll see. How much I know of figures of speech, you know well enough yourself. There is no one on this earth today, I dare say, who could get the better of me on the subject of alankaras. After all, I haven't spent all these years digging up grass. Four or five men will keep coming and going at my house simply for the sake of literary talk. They alone will be my agents. Through them the patients will come. I shall practise medicine boldly not on the strength of Ayurvedic learning, but on the strength of my nose for opportunity — you just wait and watch.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री ने अविश्वास के भाव से कहा—मुझे तो डर लगता है कि कहीं यह विद्यार्थी भी तुम्हारे हाथ से न जाएँ। न इधर के रहो, न उधर के। तुम्हारे भाग्य में तो लड़के पढ़ाना लिखा है, और चारों ओर से ठोकर खाकर फिर तुम्हें वही तोते रटाने पड़ेंगे।
His wife said, with an air of disbelief — I'm afraid that even your pupils may slip out of your hands over this. You'll belong neither here nor there. It is written in your fate to teach boys, and after being kicked about from every side, you'll be forced back to drilling those same parrots.
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—तुम्हें मेरी योग्यता पर विश्वास क्यों नहीं आता?
Moteram — why won't you have any faith in my abilities?
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—'इसलिए कि वहाँ भी धूर्तता करोगे। मैं तुम्हारी धूर्तता से चिढ़ती हूँ। तुम जो कुछ नहीं हो और नहीं हो सकते, वह क्यों बनना चाहते हो? तुम लीडर न बन सके, सिर पटककर रह गए। तुम्हारी धूर्तता ही फलीभूत होती है और इसी से मुझे चिढ़ है। मैं चाहती हूँ कि तुम भले आदमी बनकर रहो, निष्कपट जीवन व्यतीत करो। मगर तुम मेरी बात कब सुनते हो?
Wife — because there too you will play the trickster. Your trickery is what irritates me. Why must you try to become something you are not, and can never be? You couldn't become a leader, and had to give it up after knocking your head against it. It is your trickery that always bears fruit, and that is exactly what irks me. I want you to live as a decent man, to pass your days without deceit. But when do you ever listen to me?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—आखिर मेरा नासिक-ज्ञान कब काम आएगा?
Moteram — well then, when is my nose for opportunity ever to be put to use?
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—किसी रईस की मुसाहिबी क्यों नहीं कर लेते? जहाँ दो-चार सुंदर कवित्त सुना दोगे, वह खुश हो जाएगा और कुछ-न-कुछ दे ही मरेगा। वैद्यक का ढोंग क्यों रचते हो?
Wife — why don't you take up attendance on some nobleman instead? Recite him four or five fine verses, and he'll be pleased and will surely give you something or other. Why must you put on this charade of being a vaidya?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—मुझे ऐसे-ऐसे गुण मालूम हैं, जो वैद्यों के बाप-दादों को भी न मालूम होंगे। और सभी वैद्य एक-एक दो-दो रूपए पर मारे-मारे फिरते हैं, मैं अपनी फीस पाँच रूपए रखूँगा, उस पर सवारी का किराया अलग। लोग यही समझेंगे कि यह कोई बड़े वैद्य हैं, नहीं तो इतनी फीस क्यों होती?
Moteram — I know such secrets as even the fathers and grandfathers of these vaidyas never knew. All the other vaidyas go about scrambling for a rupee or two; I shall set my fee at five rupees, with the cost of the carriage on top of that. People will think, this must be some great physician, or why else would his fee be so high?
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री को अब की कुछ विश्वास आया। बोली—इतनी देर में तुमने एक बात मतलब की कही है। मगर यह समझ लो, यहाँ तुम्हारा रंग न जमेगा, किसी दूसरे शहर में चलना पड़ेगा।
His wife at last began to feel some confidence. She said — after all this time, you've finally said something sensible. But understand this much, your colours won't take here; we shall have to move to some other city.
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—(हँसकर) क्या मैं इतना भी नहीं जानता? लखनऊ में अड्डा जमेगा अपना। साल-भर में वह धाक बाँध दूँ कि सारे वैद्य गर्द हो जाएँ। मुझे और भी कितने ही मंत्र आते हैं। मैं रोगी को दो-तीन बार देखे बिना उसकी चिकित्सा ही न करूँगा। मैं जब तक रोगी की प्रकृति से भली भाँति पहचान न लूँ, उसकी दवा नहीं कर सकता। बोलो, कैसी रहेगी?
Moteram — (laughing) do you think I don't know even that much? I'll set up my stall right here in Lucknow. Within a year I'll have built up such a name that every other vaidya in town will be reduced to dust. I know a good many other tricks besides. I won't treat a patient at all without examining him two or three times. Until I have thoroughly understood the patient's constitution, I cannot possibly prescribe for him. Tell me now, how does that sound?
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री की बाँछें खिल गईं। बोली—अब मैं तुम्हें मान गई। अवश्य चलेगी तुम्हारी वैद्यकी, अब मुझे कोई संदेह नहीं रहा। मगर गरीबों के साथ यह मंत्र न चलाना, नहीं तो धोखा खाओगे।
His wife's face lit up with delight. She said — now I am convinced. Your medical practice is sure to succeed, I have no more doubts left. But don't try this mantra on the poor, or you'll come to grief.
मोटेरामजी शास्त्री
साल भर गुजर गया।
A year passed.
मोटेरामजी शास्त्री
भिषगाचार्य पंडित मोटेराम जी शास्त्री की लखनऊ में धूम मच गई। अलंकारों का ज्ञान तो उन्हें था ही, कुछ गा-बजा भी लेते थे। उस पर गुप्त रोगों के विशेषज्ञ। रसिकों के भाग्य जागे। पंडित जी उन्हें कवित्त सुनाते, हँसाते और बलकारक औषधियाँ खिलाते और वह रईसों में, जिन्हें पुष्टिकारक औषधियों की विशेष चाह होती है, उनकी तारीफों के पुल बाँधते। साल ही भर में वैद्यजी का रंग जमा, कि वाय व शायद। गुप्त रोगों के चिकित्सक लखनऊ में एकमात्र वही थे। गुप्त रूप से चिकित्सा भी करते। विधवा रानियों और शौकीन अदूरदर्शी रईसों में आपकी खूब पूजा होने लगी। किसी को अपने सामने समझते ही न थे।
Bhishagacharya Pandit Moteram Ji Shastri's name became the talk of Lucknow. He already had his knowledge of figures of speech, and could sing and play a little music besides. And on top of that, he was a specialist in secret ailments. The fortunes of the pleasure-loving gentry awoke. Pandit ji would recite verses to them, make them laugh, feed them tonics for vigour, and to the noblemen — who have a particular fondness for restorative medicines — he would build towering monuments of flattery. Within the year, the vaidya's fortunes were made — and how they were made! He alone in all Lucknow was the specialist for secret ailments. He also treated patients in strict secrecy. Among widowed ranis and among pleasure-seeking, short-sighted noblemen, he came to be worshipped indeed. He no longer thought anyone his equal.
मोटेरामजी शास्त्री
मगर स्त्री उन्हें बराबर समझाया करती कि रानियों के झमेले में न फँसो, नहीं तो एक दिन पछताओगे।
But his wife kept warning him again and again not to get entangled in the affairs of the ranis, or one day he would regret it.
मोटेरामजी शास्त्री
मगर भावी तो होकर ही रहती है, कोई लाख समझाए-बुझाए। पंडितजी के उपासकों में बिड़हल की रानी भी थीं। राजा साहब का स्वर्गवास हो चुका था, रानी साहिबा न जाने किस जीर्ण रोग से ग्रस्त थीं। पंडितजी उनके यहाँ दिन में पाँच-पाँच बार जाते। रानी साहिबा उन्हें एक क्षण के लिए भी अपने पास से हटने न देना चाहतीं। पंडितजी के पहुँचने में देर हो जाती तो बेचैन हो जातीं। एक मोटर नित्य उनके द्वार पर खड़ी रहती थी। अब पंडितजी ने खूब केंचुली बदली थीं। तंजेब की अचकन पहनते, बनारसी साफा बाँधते और पंप जूता डालते थे। मित्रगण भी उनके साथ मोटर पर बैठकर दनदनाया करते थे। कई मित्रों को रानी साहिबा के दरबार में नौकर रखवा दिया। रानी साहिबा भला अपने मसीहा की बात कैसे टालतीं?
But what is fated will come to pass, however much one is warned and counselled. Among Pandit ji's devotees was also the Rani of Birhal. The Raja sahib had passed away, and the Rani sahiba was afflicted by some chronic ailment or other, no one quite knew what. Pandit ji would visit her as many as five times a day. The Rani sahiba would not let him out of her sight for even a moment. If he was late in arriving, she grew restless. A motor car stood permanently at his door. Pandit ji had by now moulted a fine new skin. He wore a tanzeb achkan, tied a Banarasi turban, and slipped his feet into pump shoes. His friends too would go roaring about with him in the motor car. He had several of his friends given posts in the Rani sahiba's household. How, after all, could the Rani sahiba ever refuse her own saviour anything?
मोटेरामजी शास्त्री
मगर चर्खे जफाकार और ही षड्यंत्र रच रहा था।
But the cruel wheel of fortune was spinning quite another plot.
मोटेरामजी शास्त्री
एक दिन पंडितजी, रानी साहिबा की गोरी-गोरी कलाई पर एक हाथ रखे नब्ज देख रहे थे, और दूसरे हाथ से उनके हृदय की गति की परीक्षा कर रहे थे कि इतने में कई आदमी सोंटे लिए हुए कमरे में घुस आए और पंडितजी पर टूट पड़े। रानी ने भागकर दूसरे कमरे की शरण ली और किवाड़ बंद कर लिए। पंडितजी पर बेभाव पड़ने लगी। यों तो पंडितजी भी दमखम के आदमी थे, एक गुप्ती सदैव साथ रखते थे। पर जब धोखे में कई आदमियों ने धर दबाया तो क्या करते? कभी इसका पैर पकड़ते, कभी उसका। हाय! हाय! का शब्द निरंतर मुँह से निकल रहा था पर उन बेरहमों को उन पर जरा भी दया न आती थी। एक आदमी ने एक लात जमाकर कहा—इस दुष्ट की नाक काट लो।
One day Pandit ji, with one hand resting on the Rani sahiba's fair wrist, was checking her pulse, and with the other was examining the beat of her heart, when suddenly several men armed with staves burst into the room and fell upon him. The Rani fled for shelter into another room and bolted the door. They began raining blows upon Pandit ji without mercy. Pandit ji, to be sure, was a man of some strength himself, and always kept a swordstick by him. But caught off guard, set upon by several men at once, what could he do? Now he clutched at one man's leg, now at another's. A constant cry of Hai! Hai! escaped his lips, but those merciless men felt not the slightest pity for him. One man, planting a kick, said — cut off this scoundrel's nose.
मोटेरामजी शास्त्री
दूसरा बोला—इसके मुँह में कालिख और चूना लगाकर छोड़ दो।
Another said — smear soot and lime on his face and let him go.
मोटेरामजी शास्त्री
तीसरा—क्यों वैद्यजी महाराज, बोलो क्या मंजूर है? नाक कटवाओगे या मुँह में कालिख लगवाओगे?
A third — well, Vaidya ji Maharaj, speak up, which will it be? Will you have your nose cut, or soot smeared on your face?
मोटेरामजी शास्त्री
पंडित—हाय! हाय! मर गया। और जो चाहे करो, मगर नाक न काटो।
Pandit — hai! hai! I'm dying! Do whatever else you please, but don't cut my nose.
मोटेरामजी शास्त्री
एक—अब तो फिर इधर न आवेगा?
One — now you won't come around here again, will you?
मोटेरामजी शास्त्री
पंडित—भूलकर भी नहीं, सरकार! हाय मर गया।
Pandit — never again, not even by mistake, my lords! Hai, I'm dying.
मोटेरामजी शास्त्री
दूसरा—आज ही लखनऊ से रफूचक्कर हो जाओ। नहीं तो बुरा होगा।
Another — clear out of Lucknow this very day. Or it will go badly for you.
मोटेरामजी शास्त्री
पंडित—सरकार, मैं आज ही चला जाऊँगा। जनेऊ की शपथ खाकर कहता हूँ। आप मेरी यहाँ सूरत न देखेंगे।
Pandit — my lords, I will leave this very day. I swear it on my sacred thread. You shall not see my face here again.
मोटेरामजी शास्त्री
तीसरा—अच्छा भाई, सब कोई पाँच-पाँच लातें लगाकर छोड़ दो।
A third — very well then, everyone give him five kicks each and let him go.
मोटेरामजी शास्त्री
पंडित—अरे सरकार, मर जाऊँगा, दया करो।
Pandit — oh, my lords, I shall die, have mercy.
मोटेरामजी शास्त्री
चौथा—तुम जैसे पाखंडियों का मर जाना ही अच्छा है। हाँ, तो शुरू हो।
A fourth — it's better that hypocrites like you should die. Come on then, let's begin.
मोटेरामजी शास्त्री
पंचलत्ती पड़ने लगी, धमाधम की आवाजें आने लगीं। मालूम होता था, नगाड़े पर चोट पड़ रही है। हर धमाके के बाद एक बार हाय की आवाज निकल आती थी, मानो उसकी प्रतिध्वनि हो।
The five-fold kicking began, and thudding blows rang out one after another. It sounded as though a drum were being beaten. After every thump a cry of hai escaped him, as though in echo.
मोटेरामजी शास्त्री
पंचलत्ती पूजा समाप्त हो जाने पर लोगों ने मोटेरामजी को घसीटकर बाहर निकाला और मोटर पर बैठाकर घर भेज दिया। चलते-चलते चेतावनी दे दी कि प्रात:काल से पहले भाग खड़े होना, नहीं तो और ही इलाज किया जाएगा।
Once this rite of the five kicks was completed, the men dragged Moteram ji outside, bundled him into the motor car, and sent him home. As they went, they gave him a final warning — be gone before dawn, or worse will be done to you.
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम जी लँगड़ाते, कराहते, लकड़ी टेकते घर में गए और धम से चारपाई पर गिर पड़े। स्त्री ने घबराकर पूछा—कैसा जी है? अरे, तुम्हारा क्या हाल है? हाय-हाय! यह तुम्हारा चेहरा कैसा हो गया है?
Moteram ji limped and groaned his way home, leaning on a stick, and collapsed with a thud onto the cot. His wife, alarmed, asked — how are you feeling? What has happened to you? Hai-hai! What has become of your face?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—हाय भगवान्, मर गया।
Moteram — oh God, I'm dying.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—कहाँ दर्द है? इसी मारे कहती थी, बहुत रबड़ी न खाओ। लवणभास्कर ले आऊँ?
Wife — where does it hurt? This is exactly why I kept telling you not to eat so much rabri. Shall I bring you some lavan bhaskar?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—हाय! दुष्टों ने मार डाला। उसी चांडालिनी के कारण मेरी दुर्गति हुई। मारते-मारते सबों ने भुरकुस निकाल लिया।
Moteram — alas! Those wretches have beaten me half to death. It's all because of that wicked woman that I've come to this state. They pounded me until they'd pulped every bone in my body.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—तो यह कहो कि पिटकर आए हो। हाँ, पिटे तो हो। अच्छा हुआ। हो तुम लातों के ही देवता। कहती थी कि रानी के यहाँ मत आया-जाया करो, मगर तुम कब सुनते थे?
Wife — so say plainly that you've come home beaten. Yes, beaten you certainly have been. Good — serves you right, you were born to take a beating. I told you not to keep going back and forth to the Rani's house, but when did you ever listen to me?
मोटेरामजी शास्त्री
मोटेराम—हाय, हाय! तुझे भी इस दम कोसने की सूझी। मेरा तो बुरा हाल है और तू कोस रही है। किसी से कह दे, ठेला-वेला लावे, रातों-रात लखनऊ से भाग जाना है। नहीं तो सवेरे प्राण न बचेंगे।
Moteram — hai, hai! And this is the moment you choose to curse me too! Here I am in a terrible state, and you go on cursing. Tell someone to fetch a handcart, we must flee Lucknow this very night, or by morning my life won't be safe.
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—नहीं, अभी तुम्हारा पेट नहीं भरा। अभी कुछ दिन यहाँ की हवा खा लो। कैसे मजे से लड़के पढ़ाते थे वहाँ, नहीं तो वैघ बनने की सूझी। बहुत अच्छा हुआ, अब उम्र भर न भूलोगे। रानी कहाँ थी कि तुम पिटते रहे और उसने तुम्हारी रक्षा न की?
Wife — no, you haven't had your fill yet, it seems. Stay a few more days and breathe this air a while longer. How comfortably you used to teach those boys, and instead you had to go and take it into your head to become a vaidya. Very well done — now you'll never forget this as long as you live. Where was your Rani, that you got beaten and she never came to your rescue?
मोटेरामजी शास्त्री
पंडित—हाय, हाय! वह चुड़ैल तो भाग गई। उसी के कारण। क्या जानता था कि यह हाल होगा, नहीं तो उसकी चिकित्सा ही क्यों करता?
Pandit — hai, hai! That witch fled the moment it began. It's all on her account. How was I to know it would come to this — or else why would I ever have taken her on as a patient?
मोटेरामजी शास्त्री
स्त्री—हो तुम तकदीर के खोटे। कैसी वैद्यकी चल गई थी। मगर तुम्हारी करतूतों ने सत्यानाश मार दिया। आखिर फिर वही पढ़ोनी करनी पड़ी। हो तकदीर के खोटे।
Wife — you are simply cursed with bad fortune. What a fine practice you had built up. But your own misdeeds have brought it all to ruin. In the end you'll have to go back to that same drudgery of teaching. You are indeed cursed with bad fortune.
मोटेरामजी शास्त्री
प्रात:काल मोटेराम जी के द्वार पर ठेला खड़ा था और उस पर असबाब लद रहा था। मित्रों में एक भी नजर न आता था। पंडितजी पड़े कराह रहे थे और स्त्री सामान लदवा रही थी।
At dawn a handcart stood at Moteram ji's door, being loaded with their belongings. Not a single friend was anywhere to be seen. Pandit ji lay groaning, while his wife saw to the loading of their things.