प्रेरणा
मेरी कक्षा में सूर्यप्रकाश से ज्यादा ऊधमी कोई लड़का न था, बल्कि यों कहो कि अध्यापन-काल के दस वर्षों में मुझे ऐसी विषम प्रकृति के शिष्य से साबका न पड़ा था। कपट-क्रीडा में उसकी जान बसती थी। अध्यापकों को बनाने और चिढ़ाने, उद्योगी बालकों को छेड़ने और रुलाने में ही उसे आनन्द प्राता था। ऐसे-ऐसे षड्यंत्र रचता, ऐसे-ऐसे फंदे डालता, ऐसे-ऐसे बाँधनू बाँधता कि देखकर आश्चर्य होता था। गरोहबंदी में अभ्यस्त था।
In my class there was no boy more mischievous than Suryaprakash — indeed, in ten years of teaching I had never encountered a pupil of such a difficult temperament. His very life was bound up in tricks and pranks. He took delight only in making fools of his teachers and needling them, in teasing the diligent boys and making them cry. He would hatch such conspiracies, lay such traps, tie such knots, that one could only marvel at them. He was well practiced in forming gangs.
प्रेरणा
खुदाई फौजदारों की एक फौज बना ली थी और उसके आतंक से शाला पर शासन करता था। मुख्य अधिष्ठाता की आज्ञा टल जाय, मगर क्या मजाल कि कोई उसके हुक्म की अवज्ञा कर सके। स्कूल के चपरासी और अर्दली उससे थर-थर काँपते थे। इंस्पेक्टर का मुआइना होनेवाला था, मुख्य अधिष्ठाता ने हुक्म दिया कि लड़के निर्दिष्ट समय के आध घण्टा पहले आ जायँ। मतलब यह था कि लड़कों को मुआइने के बारे में कुछ जरूरी बातें बता दी जायँ, मगर दस बज गये, इंस्पेक्टर साहब आकर बैठ गये, और मदरसे में एक लड़का भी नहीं। ग्यारह बजे सब छात्र इस तरह निकल पड़े, जैसे कोई पिंजरा खोल दिया गया हो। इंस्पेक्टर साहब ने कैफियत में लिखा-डिसिप्लिन बहुत खराब है। प्रिंसिपल साहब की किरकिरी हुई, अध्यापक बदनाम हुए, और यह सारी शरारत सूर्यप्रकाश की थी। मगर बहुत पूछ-ताछ करने पर भी किसी ने सूर्यप्रकाश का नाम तक न लिया। मुझे अपनी संचालन-विधि पर गर्व था। ट्रेनिंग कालेज में इस विषय में मैंने ख्याति प्राप्त की थी। मगर यहाँ मेरा सारा संचालन-कौशल जैसे मोर्चा खा गया था। कुछ अक्ल ही काम न करती कि शैतान को कैसे सन्मार्ग पर लायें। कई बार अध्यापकों की बैठक हुई। पर यह गिरह न खुली। नई शिक्षा विधि के अनुसार मै दंडनीति का पक्षपाती न था, मगर यहाँ हम इस नीति से केवल इसलिए विरक्त थे कि कहीं उपचार रोग से भी असाध्य न हो जाय। सूर्यप्रकाश को स्कूल से निकाल देने का प्रस्ताव भी किया गया, पर इसे अपनी अयोग्यता का प्रमाण समझकर हम इस नीति का व्यवहार करने का साहस न कर सके। बीस-बाईस अनुभवी और शिक्षण-शास्त्र के आचार्य एक बारह-तेरह साल के उद्दंड बालक का सुधार न कर सके, यह विचार बहुत ही निराशाजनक था। यों तो सारा स्कूल उससे त्राहि-त्राहि करता था, मगर सबसे ज्यादा सकट मे मैं था, क्योंकि वह मेरी कक्षा का छात्र था, और उसकी शरारतों का कुफल मुझे भोगना पड़ता था। मैं स्कूल आता, तो हरदम यही खटका लगा रहता था कि देखें आज क्या विपत्ति आती है। एक दिन मैने अपनी मेज की दराज खोली, तो उसमें से एक बड़ा-सा मेंढक निकल पड़ा। मैं चौंककर पीछे हटा तो क्लास में एक शोर मच गया। उसकी ओर सरोष नेत्रों से देखकर रह गया। सारा घटा उपदेश में बीत गया और वह पट्ठा सिर झुकाये नीचे मुस्करा रहा था। मुझे आश्चर्य होता था कि यह नीचे की कक्षाओं में कैसे पास हुआ। एक दिन मैंने गुस्से से कहा -- तुम इस कक्षा से उम्र भर नहीं पास हो सकते। सूर्यप्रकाश ने अविचलित भाव से कहा -- आप मेरे पास होने को चिन्ता न करें। मै हमेशा पास हुआ हूँ और अबकी भी हूँगा।
He had put together an army of self-appointed enforcers, and ruled the school through the terror of it. The headmaster's own orders might go unheeded, but who dared disobey a command of his? The school's peons and orderlies trembled before him. Once, an inspection by the Inspector was due, and the headmaster gave orders that the boys should arrive half an hour before the appointed time — the idea being to tell them a few necessary things about the inspection beforehand. But ten o'clock came, the Inspector sahib arrived and sat down, and there was not a single boy in the school. At eleven o'clock all the students came pouring out, as though someone had thrown open a cage. The Inspector sahib wrote in his report: discipline is very poor. The Principal sahib was mortified, the teachers were disgraced — and the whole mischief was Suryaprakash's doing. Yet however much we questioned them, not one boy so much as breathed his name. I had always been proud of my methods of management; I had won some renown for this at the training college. But here all my skill at management seemed to have met its match. No amount of cleverness would tell me how to bring the young devil onto the right path. The teachers held meeting after meeting, but this knot would not come undone. In keeping with the new methods of education I was no great believer in punishment, but here we shrank from that policy only because we feared the cure might prove worse than the disease. A proposal was even made to expel Suryaprakash from the school, but we could not summon the courage to act on it, feeling it would only be an admission of our own incompetence. That twenty or twenty-two experienced masters, versed in the science of pedagogy, could not reform one unruly boy of twelve or thirteen — the thought was thoroughly dispiriting. The whole school cried out against him, but I suffered the most, since he was a pupil of my class, and it was I who had to bear the fruit of his mischief. Whenever I came to school, I was forever on edge, wondering what calamity the day would bring. One day I opened the drawer of my desk and out jumped a great big frog. I started back in fright, and an uproar broke out in the class. I could only look at him with angry eyes. The whole period passed in a lecture on discipline, while that rascal stood with his head bowed, smiling to himself. I marveled that he had ever managed to pass through the lower classes. One day I said to him in anger — you will never pass out of this class as long as you live. Suryaprakash said, quite unshaken — do not trouble yourself over whether I pass. I have always passed, and I shall pass this time too.
प्रेरणा
'असम्भव !'
'Impossible!'
प्रेरणा
'असम्भव सम्भव हो जायगा !'
'The impossible shall become possible!'
प्रेरणा
मैं साश्चर्य उसका मुँह देखने लगा। जहीन-से-जहीन लड़का भी अपनी सफलता का दावा इतने निर्विवाद रूप से न कर सकता था । मैंने सोचा, वह प्रश्न-पत्र उड़ा लेता होगा। मैंने प्रतिज्ञा की, अबकी इसकी एक चाल भी न चलने दूँगा। देखूँ, कितने दिन इस कक्षा में पड़ा रहता है। आप घबड़ाकर निकल जायगा। वार्षिक परीक्षा के अवसर पर मैंने असाधारण देख-भाल से काम लिया, मगर जब सूर्यप्रकाश का उत्तर-पत्र देखा, तो मेरे विस्मय की सीमा न रही। मेरे दो पर्चे थे, दोनों ही में उसके नम्बर कक्षा में सबसे अधिक थे। मुझे खूब मालूम था कि वह मेरे किसी पर्चे का कोई प्रश्न भी हल नहीं कर सकता। मैं इसे सिद्ध कर सकता था; मगर उसके उत्तर-पत्रों को क्या करता! लिपि में इतना भेद न था जो कोई सन्देह उत्पन्न कर सकता। मैंने प्रिंसिपल से कहा, तो वह भी चकरा गये; मगर उन्हें भी जान-बूझकर मक्खी निगलनी पड़ी। मै कदाचित् स्वभाव से ही निराशावादी हूँ। अन्य अध्यापकों को मै सूर्यप्रकाश के विषय में जरा भी चिन्तित न पाता था। मानो ऐसे लड़को का स्कूल में आना कोई नयी बात नहीं; मगर मेरे लिए वह एक विकट रहस्य था। अगर यही ढंग रहे, तो एक दिन वह या तो जेल में होगा, या पागलखाने मे।
I stared at his face in astonishment. Even the sharpest boy could not have laid claim to his own success with such unshakable certainty. I thought he must be stealing the question papers. I vowed that this time I would not let him get away with a single trick. Let us see how many days more he lingers in this class — he will take fright and leave of his own accord. At the annual examination I took extraordinary care in my watch over him, but when I saw Suryaprakash's answer sheets, my astonishment knew no bounds. I had set two papers, and in both his marks were the highest in the class. I knew perfectly well that he could not solve a single question on either of my papers. I could have proved as much — but what was I to do with his answer sheets? There was no difference in the handwriting that could arouse suspicion. I spoke to the Principal, and he too was baffled; but he too had, knowingly, to swallow the fly. Perhaps I am by nature something of a pessimist. I found the other teachers not the least troubled about Suryaprakash — as though the presence of such boys in a school were nothing out of the ordinary. But to me he remained a baffling mystery. If things went on in this way, I thought, one day he would end up either in prison or in a madhouse.
प्रेरणा
( २ )
(2)
प्रेरणा
उसी साल मेरा तबादला हो गया। यद्यपि यहाँ का जलवायु मेरे अनुकूल था, प्रिंसिपल और अन्य अध्यापकों से मैत्री हो गयी थी, मगर मैं अपने तबादले से खुश हुआ, क्योंकि सूर्यप्रकाश मेरे मार्ग का काँटा न रहेगा। लड़कों ने मुझे बिदाई की दावत दी, और सब-के-सब स्टेशन तक पहुँचाने आये। उस वक्त सभी लड़के आँखों में आँसू भरे हुए थे! मैं भी अपने आँसुओं को न रोक सका। सहसा मेरी निगाह सूर्यप्रकाश पर पड़ी, जो सबसे पीछे लजित खड़ा था। मुझे ऐसा मालूम हुआ कि उसकी आँखें भी भीगी थीं। मेरा जी बार-बार चाहता था कि चलते-चलते उससे दो-चार बातें कर लूँ। शायद वह भी मुझसे कुछ कहना चाहता था; मगर न मैंने पहले बातें कीं, न उसने; हालाँकि मुझे बहुत दिनों तक इसका खेद रहा। उसकी झिझक तो क्षमा के योग्य थी; पर मेरा अवरोध अक्षम्य था। संभव था, उस करुणा और ग्लानि की दशा में मेरी दो-चार निष्कपट बातें उसके दिल पर असर कर जाती; मगर इन्हीं खोये हुए अवसरों का नाम तो जीवन है। गाड़ी मन्द गति से चली। लड़के कई कदम तक उसके साथ दौड़े। मै खिड़की के बाहर सिर निकाले खड़ा था। कुछ देर तक मुझे उनके हिलते हुए रूमाल नजर आये। फिर वह रेखाएँ आकाश में विलीन हो गयी; मगर एक अल्पकाय मूर्ति अब भी प्लेटफार्म पर खड़ी थी। मैने अनुमान किया, वह सूर्यप्रकाश है। उस समय मेरा हृदय किसी विकल कैदी की भाँति घृणा, मालिन्य और उदासीनता के बन्धनों को तोड़-तोड़कर उसके गले मिलने के लिए तड़प उठा।
That very year I was transferred. Although the climate there suited me, and I had made friends with the Principal and the other teachers, I was glad of the transfer, for Suryaprakash would no longer be a thorn in my path. The boys gave me a farewell feast, and every one of them came to see me off at the station. At that moment all the boys had tears in their eyes! I too could not hold back my own. Suddenly my gaze fell on Suryaprakash, who stood abashed at the very back. It seemed to me that his eyes too were wet. Again and again I felt the urge to exchange a few words with him before I left. Perhaps he too wanted to say something to me; but neither did I speak first, nor did he — though I regretted this for a long time afterward. His hesitation was pardonable; my own reticence was not. It was quite possible that, in that moment of tenderness and remorse, a few sincere words from me would have touched his heart; but life, after all, is made up of just such lost opportunities. The train began to move slowly. The boys ran alongside it for a few steps. I stood with my head out of the window. For a while I could see their handkerchiefs waving. Then those streaks dissolved into the sky; but one slight figure still stood on the platform. I guessed it was Suryaprakash. At that moment my heart, like a restless prisoner, strained to break through the bonds of resentment, ill-will, and indifference, and yearned to fling its arms about his neck.
प्रेरणा
नये स्थान की नयी चिन्ताओं ने बहुत जल्द मुझे अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पिछले दिनों की याद एक हसरत बनकर रह गयी। न किसी का कोई खत आया, न मैंने कोई खत लिखा। शायद दुनिया का यही दस्तूर है। वर्षा के बाद वर्षा की हरियाली कितने दिनों रहती है? संयोग से मुझे इगलैण्ड में विद्याभ्यास करने का अवसर मिल गया। वहाँ तीन साल लग गये। वहाँ से लौटा, तो एक कालेज का प्रिंसिपल बना दिया गया। यह सिद्धि मेरे लिए बिलकुल आशातीत थी। मेरी भावना स्वप्न में भी इतनी दूर नहीं उड़ी थी; किन्तु पद-लिप्सा अब किसी और भी ऊँची डाली पर आश्रय लेना चाहती थी। शिक्षा मन्त्री से रब्त-जब्त पैदा किया। मन्त्री महोदय मुझ पर कृपा रखते थे; मगर वास्तव में शिक्षा कि मौलिक सिद्धान्तों का उन्हें ज्ञान न था। मुझे पाकर उन्होने सारा भार मेरे ऊपर डाल दिया। घोड़े पर सवार वह थे, लगाम मेरे हाथ में थी। फल यह हुआ कि उनके राजनैतिक विपक्षियों से मेरा विरोध हो गया। मुझ पर जा-बेजा आक्रमण होने लगे। मै सिद्धान्त रूप से अनिवार्य शिक्षा का विरोधी हूँ। मेरा विचार है कि हरएक मनुष्य को उन विषयों में ज्यादा स्वाधीनता होनी चाहिए, जिनका उनसे निज का सम्बन्ध है। मेरा विचार है कि यूरोप में अनिवार्य शिक्षा की जरूरत है, भारत में नहीं। भौतिकता पश्चिमी सभ्यता का मूल तत्व है। वहाँ किसी काम की प्रेरणा, आर्थिक लाभ के आधार पर होती है। जिन्दगी की जरूरतें ज्यादा हैं। इसलिए जीवन-संग्राम भी अधिक भीषण है। माता-पिता भोग के दास होकर बच्चों को जल्द-जल्द कुछ कमाने पर मजबूर करते हैं। इसकी जगह कि वह मद का त्याग करके एक शिलिंग रोज की बचत कर लें, वे अपने कमसिन बच्चे को एक शिलिंग की मजदूरी करने के लिए दबायेंगे। भारतीय जीवन में सात्विक सरलता है। हम उस वक्त तक अपने बच्चों से मजदूरी नहीं कराते, जब तक कि परिस्थिति हमें विवश न कर दे। दरिद्र-से-दरिद्र हिन्दुस्तानी मजदूर भी शिक्षा के उपकारों का कायल है। उसके मन में यह अभिलाषा होती है कि मेरा बच्चा चार अक्षर पढ़ जाय। इसलिए नहीं कि उसे कोई अधिकार मिलेगा; बल्कि केवल इसलिए कि विद्या मानवी शील का एक श्रृंगार है। अगर यह जानकर भी वह अपने बच्चे को मदरसे नहीं भेजता, तो समझ लेना चाहिए कि वह मजबूर है। ऐसी दशा में उस पर कानून का प्रहार करना मेरी दृष्टि में न्याय-संगत नहीं है। इसके सिवाय मेरे विचार में अभी हमारे देश में योग्य शिक्षकों का अभाव है। अर्द्ध शिक्षित और अल्प वेतन पानेवाले अध्यापकों से आप यह आशा नहीं रख सकते हैं कि वह कोई ऊँचा आदर्श अपने सामने रख सकें। अधिक-से-अधिक इतना ही होगा कि चार-पाँच वर्ष में बालक को अक्षर-ज्ञान हो जायगा। मैं इसे पर्वत खोदकर चुहिया निकालने के तुल्य समझता हूँ। वयस प्राप्त हो जाने पर यह मसला एक महीने में आसानी से तय किया जा सकता है। मैं अनुभव से कह सकता हूँ कि युवावस्था में हम जितना ज्ञान एक 'महीने में प्राप्त कर सकते हैं, उतना बाल्यावस्था में तीन साल में भी नहीं कर सकते, फिर खामख्वाह बच्चों को मदरसे में कैद करने से क्या लाभ। मदरसे के बाहर रहकर उसे स्वच्छ वायु तो मिलती, प्राकृतिक अनुभव तो होते। पाठशाला में बन्द करके तो आप उसके मानसिक और शारीरिक दोनो विधानो की जड़ काट देते हैं; इसलिए जब प्रांतीय व्यवस्थापिका सभा में अनिवार्य शिक्षा का प्रस्ताव पेश हुआ, तो मेरी प्रेरणा से मिनिस्टर साहब ने उसका विरोध किया। नतीजा यह हुआ कि प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। फिर क्या था। मिनिस्टर साहब की और मेरी वह ले-दे शुरू हुई कि कुछ न पूछिए। व्यक्तिगत आक्षेप किये जाने लगे। मै गरीब की बीबी था, मुझे ही सबकी भाभी बनना पड़ा। मुझे देश-द्रोही, उन्नति का शत्रु और नौकरशाही का गुलाम कहा गया। मेरे कालेज में जरा-सी भी कोई बात होती तो कौंसिल में मुझ पर वर्षा होने लगती। मैने एक चपरासी को पृथक् किया। सारी कौंसिल पंजे झाड़कर मेरे पीछे पड़ गयी। आखिर मिनिस्टर को मजबूर होकर उस चपरासी को बहाल करना पड़ा। यह अपमान मेरे लिए असह्य था। शायद कोई भी इसे सहन न कर सकता। मिनिस्टर साहब से मुझे शिकायत नहीं। वह मजबूर थे। हॉ, इस वातावरण में काम करना मेरे लिए दुस्साध्य हो गया। मुझे अपने कालेज के आंतरिक संगठन का भी अधिकार नहीं। अमुक क्यों नहीं परीक्षा में भेजा गया, अमुक के बदले अमुक को क्यों नहीं छात्रवृत्ति दी गयी, अमुक अध्यापक को अमुक कक्षा क्यों नहीं दी जाती, इस तरह के सारहीन आक्षेपो ने मेरी नाक में दम कर दिया था। इस नयी चोट ने कमर तोड़ दी। मैंने इस्तीफा दे दिया।
The fresh concerns of my new post soon drew me into their fold. Memories of past days remained only as a wistful ache. Neither did any letter come from anyone, nor did I write one. Perhaps that is simply the way of the world. How long, after all, does the green of the rains outlast the rains themselves? By good fortune I got the chance to pursue further study in England. I spent three years there. When I returned, I was made principal of a college. This success was quite beyond anything I had hoped for; even in my dreams my ambition had never soared so high. But the hunger for position now sought to perch on some still higher branch. I cultivated a close relationship with the Education Minister. The Minister sahib held me in favor, but in truth he had no real grasp of the fundamental principles of education. Having found me, he laid the whole burden upon my shoulders. He rode the horse, but the reins were in my hands. The result was that I fell into conflict with his political opponents. Attacks upon me, fair and unfair alike, began to multiply. As a matter of principle, I am opposed to compulsory education. It is my view that every human being should have greater freedom in those matters which concern him personally. It is my view that compulsory education is needed in Europe, but not in India. Materialism is the very root of Western civilisation. There, the spring of every undertaking is economic gain. The needs of life are many, and so the struggle for existence is fiercer too. Parents, enslaved to their own comforts, force their children to start earning as soon as possible. Rather than give up their indulgences and save a shilling a day, they will drive their tender child to earn that shilling by labor instead. In Indian life there is a wholesome simplicity. We do not put our children to work until circumstance itself compels us to it. Even the poorest Indian labourer is a firm believer in the benefits of education. In his heart he cherishes the wish that his child should learn to read a little — not because it will win him any rights, but simply because learning is an ornament to human character. If, knowing this, he still does not send his child to school, one must understand that he is driven to it by necessity. To strike at such a man with the whip of the law seems to me no kind of justice. Besides, it is my belief that our country still lacks properly qualified teachers. You cannot expect half-educated, poorly-paid teachers to hold up any lofty ideal before their pupils. At the very most, a child will gain a bare knowledge of letters in four or five years — and I consider that like digging up a mountain to bring forth a mouse. Once a person reaches maturity, the same matter can easily be settled within a month. I can say from experience that the knowledge we can acquire in a month in our youth cannot be gained even in three years of childhood — so what is the good of needlessly imprisoning children in schools? Kept outside the schoolhouse, a child would at least get fresh air and natural experience. Shut up in a classroom, you cut at the very root of both his mental and his physical growth. And so, when a bill for compulsory education was brought before the provincial legislative council, it was at my urging that the Minister sahib opposed it. The result was that the bill was rejected. And then the trouble began. What followed between the Minister sahib and myself, I need hardly describe. Personal attacks were launched. I was the poor man's wife, forced to play sister-in-law to everyone. I was called a traitor to the country, an enemy of progress, and a slave of the bureaucracy. If the smallest thing went wrong at my college, a storm broke over me in the Council. I once dismissed a peon — the whole Council rose up against me tooth and nail. In the end the Minister was forced to reinstate that peon. This humiliation was more than I could bear; perhaps no one could have borne it. I hold no grievance against the Minister sahib — he was helpless. But yes, working in such an atmosphere became impossible for me. I no longer had even the authority to manage my own college's internal affairs. Why was so-and-so not sent up for examination, why was such-and-such scholarship not given to so-and-so instead of another, why was a certain teacher not given a certain class — such hollow objections had worn me to the bone. This fresh blow broke my back. I resigned.
प्रेरणा
मुझे मिनिस्टर साहब से इतनी आशा अवश्य थी कि वह कम-से-कम इस विषय में न्याय-परायणता से काम लेंगे; मगर उन्होंने न्याय की जगह नीति को मान्य समझा और मुझे कई साल की भक्ति का यह फल मिला कि मैं पदच्युत कर दिया गया। संसार का ऐसा कटु अनुभव मुझे अब तक न
I had certainly hoped that the Minister sahib would at least act with fairness in this matter; but he chose to honour expediency over justice, and the reward I received for years of loyal service was dismissal. Never before had I known so bitter an experience of the world
प्रेरणा
८ हुआ था। ग्रह भी कुछ बुरे आ गये थे, उन्हीं दिनों पत्नी का देहान्त हो गया। अंतिम दर्शन भी न कर सका। सन्ध्या समय नदी तट पर सैर करने गया था। वह कुछ अस्वस्थ थीं। लौटा, तो उनकी लाश मिली। कदाचित् हृदय की गति बन्द हो गयी थी। इस आघात ने कमर तोड़ दी। माता के प्रसाद और आशीर्वाद से बड़े-बड़े महान् पुरुष कृतार्थ हो गये हैं। मै जो कुछ हुआ, पत्नी के प्रसाद और आशीर्वाद से हुआ; वह मेरे भाग्य की विधात्री थीं। कितना अलौकिक त्याग था, कितना विशाल धैर्य। उनके माधुर्य में तीक्ष्णता का नाम भी न था। मुझे याद नहीं आता कि मैने कभी उनकी भृकुटि संकुचित देखी हो। निराश होना तो जानती ही न थीं। मैं कई बार सख्त बीमार पड़ा हूँ। वैद्य भी निराश हो गये हैं; पर वह अपने धैर्य और शांति से अणुमात्र भी विचलित नहीं हुई। उन्हें विश्वास था कि मैं अपने पति के जीवन-काल में मरूँगी और वही हुआ भी। मै जीवन में अब तक उन्हीं के सहारे खड़ा था। जब वह अवलम्ब ही न रहा, तो जीवन कहाँ रहता। खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है। जीवन नाम है, सदैव आगे बढ़ते रहने की लगन का। वह लगन गायब हो गयी। मैं संसार से विरक्त हो गया। और एकांतवास में जीवन के दिन व्यतीत करने का निश्चय करके एक छोटे से गांव में जा बसा। चारों तरफ ऊँचे-ऊँचे टीले थे, एक ओर गंगा बहती थी। मैंने 'नदी के किनारे एक छोटा-सा घर बना लिया और उसी में रहने लगा।
as this. The stars, too, had turned unkind; in those very days my wife passed away. I could not even see her one last time. She had gone for a walk along the riverbank one evening — she had not been quite well. When I returned, I found her body. Perhaps her heart had simply stopped. This blow broke my back entirely. Many great men have found their fulfillment through a mother's grace and blessing; whatever I became, I became through my wife's grace and blessing — she was the shaper of my fortune. What extraordinary self-sacrifice was hers, what boundless patience! In her sweetness there was not the faintest trace of sharpness. I cannot recall ever having seen her brow furrowed in displeasure. She simply did not know how to despair. I have fallen gravely ill many times — times when even the physicians had given up hope — yet she never wavered, not by a hair's breadth, from her patience and calm. She had always been certain that she would die during her husband's lifetime, and so it came to pass. Until then I had stood, throughout my life, leaning on her alone. When that support was gone, where was life to stand? Eating and sleeping are not what is meant by life. Life is the name for an unceasing eagerness to keep moving forward. That eagerness vanished. I turned away from the world, and resolving to spend the rest of my days in solitude, I went and settled in a small village. On every side rose high mounds of earth, and on one side flowed the Ganga. I built myself a small house on the riverbank and began living there.
प्रेरणा
( ३ )
(3)
प्रेरणा
मगर काम करना तो मानवी स्वभाव है। बेकारी में जीवन कैसे कटता। मैंने एक छोटी सी पाठशाला खोल ली; एक वृक्ष की छाँह में, गाँव के लड़कों को जमा कर कुछ पढ़ाया करता था। उसकी यहाँ इतनी ख्याति हुई कि आसपास के गाँव के छात्र भी आने लगे।
But it is human nature to work. How could life pass in idleness? So I opened a little school of my own — under the shade of a tree, I would gather the village boys together and teach them a little. It gained such a reputation here that pupils from the surrounding villages too began to come.
प्रेरणा
एक दिन मैं अपनी कक्षा को पढ़ा रहा था कि पाठशाला के पास एक मोटर आकर रुकी और उसमें से जिले के डिप्टी कमिश्नर उतर पड़े। मैं उस समय केवल एक कुर्त्ता और धोती पहने हुए था। इस वेश में एक हाकिम से मिलते हुए शर्म आ रही थी। डिप्टी कमिश्नर मेरे समीप आये तो मैने झेंपते हुए हाथ बढ़ाया; मगर वह मुझसे हाथ मिलाने के बदले मेरे पैरों की ओर झुके और उन पर सिर रख दिया। मैं कुछ ऐसा सिट-पिटा गया कि मेरे मुँह से एक शब्द भी न निकला। मैं अँगरेजी अच्छी लिखता हूँ; दर्शनशास्त्र का भी आचार्य हूँ, व्याख्यान भो अच्छे दे लेता हूँ, मगर इन गुणों में एक भी श्रद्धा के योग्य नहीं। श्रद्धा तो ज्ञानियों और साधुओं ही के अधिकार की वस्तु है। अगर मैं ब्राह्मण होता, तो एक बात थी। हालाँकि एक सिविलयन का किसी ब्राह्मण के पैरों पर सिर रखना अचिन्तनीय है।
One day I was teaching my class when a motor car came and stopped by the school, and out of it stepped the district's Deputy Commissioner. At that moment I was wearing nothing but a kurta and a dhoti. I felt ashamed to meet an official dressed in this fashion. When the Deputy Commissioner came near me, I held out my hand, rather awkwardly; but instead of shaking my hand, he bent down toward my feet and laid his head upon them. I was so utterly taken aback that not a word would come from my mouth. I write good English; I am a professor of philosophy besides, and I can deliver a fair lecture too — but not one of these accomplishments deserves such reverence. Reverence is the due only of the wise and of holy men. Had I been a Brahmin, that would have been another matter — though even then, for a civilian officer to lay his head at a Brahmin's feet would be unthinkable.
प्रेरणा
मै अभी इसी विस्मय में पड़ा हुआ था कि डिप्टी कमिश्नर ने सिर उठाया और मेरी तरफ देखकर कहा आपने शायद मुझे पहचाना नहीं।
I was still lost in this astonishment when the Deputy Commissioner raised his head, looked at me, and said, 'Perhaps you did not recognise me.'
प्रेरणा
इतना सुनते ही मेरे स्मृति-नेत्र खुल गये, बोला आपका नाम सूर्यप्रकाश तो नहीं है?
The moment I heard this, the eyes of memory opened within me, and I said, 'Your name would not be Suryaprakash, would it?'
प्रेरणा
'जी हाँ, मै आपका वही अभागा शिष्य हूँ।'
'Yes, sir. I am that same wretched pupil of yours.'
प्रेरणा
'बारह-तेरह वर्ष हो गये।'
'Twelve or thirteen years have gone by.'
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश ने मुस्कराकर कहा -- अध्यापक लड़कों को भूल जाते हैं; पर लड़के उन्हें हमेशा याद रखते हैं।
Suryaprakash said with a smile, 'Teachers forget their pupils — but pupils always remember their teachers.'
प्रेरणा
मैने उसी विनोद के भाव से कहा -- तुम जैसे लड़कों को भूलना असम्भव है।
I said, in the same playful spirit, 'A boy like you is impossible to forget.'
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश ने विनीत स्वर में कहा -- उन्हीं अपराधों को क्षमा कराने के लिए सेवा में आया हूँ। मैं सदैव आपकी खबर लेता रहता था। जब आप इंगलैंड गये, तो मैंने आपके लिए बधाई का पत्र लिखा; पर उसे भेज न सका। जब आप प्रिंसिपल हुए, मैं इंगलैंड जाने को तैयार था। वहाँ मै पत्रिकाओं में आपके लेख पढ़ता रहता था। जब लौटा, तो मालूम हुआ कि आपने इस्तीफा दे दिया और कहीं देहात मे चले गये हैं। इस जिले मे आये हुए मुझे एक वर्ष से अधिक हुआ; पर इसका जरा भी अनुमान न था कि आप यहाँ एकान्त-सेवन कर रहे हैं। इस उजाद गाँव में आपका जी कैसे लगता है। इतनी ही अवस्था में आपने वानप्रस्थ ले लिया?
Suryaprakash said in a humble tone, 'I have come before you precisely to be forgiven for those very offences. I always kept myself informed about you. When you went to England, I wrote you a letter of congratulation, but I could not bring myself to send it. When you became a principal, I was preparing to go to England myself. There, I used to read your articles in the journals. When I returned, I learned that you had resigned and gone off to live somewhere in the countryside. It has been more than a year since I came to this district, but I had not the faintest idea that you were living here in seclusion. How does your heart find any peace in this desolate village? And at such an age, you have already taken up the life of a hermit?'
प्रेरणा
मैं नहीं कह सकता कि सूर्यप्रकश की उन्नति देखकर मुझे कितना आश्चर्यमय आनन्द हुआ। अगर वह मेरा पुत्र होता, तो भी इससे अधिक आनन्द न होता। मै उसे अपने झोंपड़े में लाया और अपनी रामकहानी कह सुनायी।
I cannot say how much astonished delight I felt on seeing how far Suryaprakash had risen. Had he been my own son, I could not have felt greater joy. I brought him into my hut and told him the whole tale of my woes.
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश ने कहा -- तो यह कहिए कि आप अपने ही एक भाई के विश्वासघात के शिकार हुए। मेरा अनुभव तो अभी बहुत कम है; मगर इतने ही दिनों में मुझे मालूम हो गया है, कि हम लोग अभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना नहीं जानते। मिनिस्टर साहब से भेंट हुई, तो पूछूँगा, कि यही आपका धर्म था?
Suryaprakash said, 'So you are telling me you fell victim to the betrayal of one of your own brethren. My experience is still very slight, but even in this short time I have come to see that we, as a people, do not yet know how to fulfil our own responsibilities. If I ever meet the Minister sahib, I shall ask him — was this the conduct duty demanded of you?'
प्रेरणा
मैंने जवाब दिया -- भाई, उनका दोष नहीं। संभव है, इस दशा में मैं भी वही करता, जो उन्होंने किया। मुझे अपनी स्वार्थलिप्सा की सजा मिल गयी, और उसके लिए मैं उनका ऋणी हूँ। बनावट नहीं, सत्य कहता हूँ कि यहाँ मुझे जो शांति है, वह और कहीं न थी। इस एकान्त जीवन में मुझे जीवन के तत्वों का वह ज्ञान हुआ, जो संपत्ति और अधिकार की दौड़ में किसी तरह संभव न था। इतिहास और भूगोल के पोथे चाटकर और यूरोप के विद्यालयों की शरण जाकर भी मैं अपनी ममता को न मिटा सका; बल्कि यह रोग दिन-दिन और भी असाध्य होता जाता था। आप सीढ़ियों पर पाँव रखे बगैर छत की ऊँचाई तक नहीं पहुँच सकते। सम्पत्ति की अट्टालिका तक पहुँचने में दूसरों की जिन्दगी ही जीनों का काम देती है। आप उन्हें कुचलकर ही लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। वहाँ सौजन्य और सहानुभूति का स्थान ही नहीं। मुझे ऐसा मालूम होता है कि उस वक्त मैं हिंस्र जन्तुओं से घिरा हुआ था और मेरी सारी शक्तियाँ अपनी आत्मरक्षा में ही लगी रहती थीं। यहाँ मैं अपने चारों ओर सन्तोष और सरलता देखता हूँ। मेरे पास जो लोग आते हैं, कोई स्वार्थ लेकर नहीं आते और न मेरी सेवाओं में प्रशंसा या गौरव की लालसा है।
I replied, 'No, brother, the fault is not his. It is quite possible that in his place I too would have done just what he did. I have simply received the punishment due to my own self-seeking ambition, and for that I am in his debt. I say this in all sincerity, not as a pose — the peace I have found here I never found anywhere else. In this solitary life I have come to know truths about existence that were never within reach amid the race for wealth and power. Even after devouring volumes of history and geography, even after taking shelter in the schools of Europe, I could never rid myself of my own self-love — indeed, that sickness only grew more incurable with each passing day. You cannot reach the height of the roof without setting your feet upon the stairs. In climbing the tower of wealth, other men's lives serve as your very steps. You can reach your goal only by trampling upon them; there is no room there for kindness or sympathy. It seems to me now that in those days I was surrounded by beasts of prey, and all my strength was spent purely in self-defence. Here I see contentment and simplicity all around me. The people who come to me bring no selfish motive with them, nor do I harbour any hunger for praise or glory in the little service I render.'
प्रेरणा
यह कहकर मैंने सूर्यप्रकाश के चेहरे की ओर गौर से देखा। कपट मुसकान की जगह ग्लानि का रंग था। शायद यह दिखाने आया था कि आप जिसकी तरफ से इतने निराश हो गये थे, वह अब इस पद को सुशोभित कर रहा है। वह मुझसे अपने सदुद्योग का बखान चाहता था। मुझे अब अपनी भूल मालूम हुई। एक सम्पन्न आदमी के सामने समृद्धि की निन्दा उचित नहीं। मैने तुरन्त बात पलटकर कहा --मगर तुम अपना हाल तो कहो। तुम्हारी यह काया-पलट कैसे हुई? तुम्हारी शरारतों को याद करता हूँ तो अब भी रोएँ खड़े हो जाते हैं। किसी देवता के वरदान के सिवा और तो कहीं यह विभूति न प्राप्त हो सकती थी।
Having said this, I looked closely at Suryaprakash's face. There was no trace of a mocking smile there — only a shadow of embarrassment. Perhaps he had come here to show me that the very boy about whom I had grown so despairing was now gracing this very office. He wanted me to hear of his own worthy achievements. I now realised my mistake — it is hardly fitting to disparage prosperity in front of a man who has attained it. I quickly changed the subject and said, 'But tell me your own story. How did this transformation of yours come about? Even now, when I remember your mischief, it makes my hair stand on end. Such a change in fortune could hardly have come except as some god's blessing.'
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश ने मुस्कराकर कहा -- आपका आशीर्वाद था।
Suryaprakash said with a smile, 'It was your blessing, sir.'
प्रेरणा
मेरे बहुत आग्रह करने पर सूर्यप्रकाश ने अपना वृत्तान्त सुनाना शुरू किया -- आपके चले आने के कई दिन बाद मेरा ममेरा भाई स्कूल में दाखिल हुआ। उसकी उम्र आठ-नौ साल से ज्यादा न थी। प्रिंसिपल साहब उसे होस्टल में न लेते थे और न मामा साहब उसके ठहरने का प्रबन्ध कर सकते थे। उन्हें इस संकट में देखकर मैंने प्रिंसिपल साहब से कहा -- उसे मेरे कमरे में ठहरा दीजिए। प्रिंसिपल साहब ने इसे नियम-विरुद्ध बतलाया। इस पर मैंने बिगड़कर उसी दिन होस्टल छोड़ दिया, और एक किराये का मकान लेकर मोहन के साथ रहने लगा। उसकी माँ कई साल पहले मर चुकी थी। इतना दुबला-पतला, कमजोर और गरीब लड़का था कि पहले ही दिन से मुझे उस पर दया आने लगी। कभी उसके सिर में दर्द होता, कभी ज्वर हो पाता। आये दिन कोई-न-कोई बीमारी खड़ी रहती थी। इधर साँझ हुई और उसे झपकियॉ आने लगी। बड़ी मुश्किल से भोजन करने उठता। दिन चढ़े तक सोया करता और जब तक मै गोद में उठाकर बिठा न देता, उठने का नाम न लेता। रात को बहुधा चौंककर मेरी चारपाई पर आ जाता और मेरे गले से लिपटकर सोता। मुझे उस पर कभी क्रोध न आता। कह नहीं सकता, क्यों मुझे उससे प्रेम हो गया। मैं जहाँ पहले नौ बजे सोकर उठता था, अब तड़के उठ बैठता और उसके लिए दूध गर्म करता। फिर उसे उठा कर हाथ-मॅह धुलाता और नाश्ता कराता। उसके स्वास्थ्य के विचार से नित्य वायु-सेवन को ले जाता। मै जो कभी किताब लेकर न बैठता था, उसे घंटों पढ़ाया करता। मुझे अपने दायित्व का इतना ज्ञान कैसे हो गया, इसका मुझे आश्चर्य है। उसे कोई शिकायत हो जाती तो मेरे प्राणनखों में समा जाते। डाक्टर के पास दौड़ता, दवाएँ लाता और मोहन की खुशामद करके दवा पिलाता। सदैव यह चिन्ता लगी रहती थी, कि कोई बात उसको इच्छा के विरुद्ध न हो जाय। इस बेचारे का यहाँ मेरे सिवा दूसरा कौन है। मेरे चंचल मित्रों में से कोई उसे चिढ़ाता या छेड़ता तो मेरी त्योरियाँ बदल जाती थीं। कई लड़के तो मुझे बूढ़ी दाई कहकर चिढ़ाते थे। पर मैं हँसकर टाल देता था। मैं उसके सामने एक अनुचित शब्द भी मुँह से न निकालता। यह शंका होती थी, कि कहीं मेरी देखा-देखी यह भी खराब न हो जाय। मैं उसके सामने इस तरह रहना चाहता था, कि वह मुझे अपना आदर्श समझे और इसके लिए यह मानी हुई बात थी कि मैं अपना चरित्र सुधारूँ। वह मेरा नौ बजे सो कर उठना, बारह बजे तक मटरगश्ती करना, नई-नई शरारतों के मंसूबे बाँधना और अध्यापकों की आँख बचाकर स्कूल से उड़ जाना, सब आप-ही-आप जाता रहा। स्वास्थ्य और चरित्रपालन के सिद्धान्तों का मैं शत्रु था; पर अब मुझसे बढ़कर उन नियमों का रक्षक दूसरा न था। मैं ईश्वर का उपहास किया करता था, मगर अब पक्का आस्तिक हो गया था। वह बड़े सरल भाव से पूछता, परमात्मा सब जगह रहते हैं, तो मेरे पास भी रहते होंगे। इस प्रश्न का मजाक उड़ाना मेरे लिए, असंभव था। मै कहता -- हाँ, परमात्मा तुम्हारे, हमारे, सबके पास रहते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। यह आश्वासन पाकर उसका चेहरा आनन्द से खिल उठता था, कदाचित् वह परमात्मा को सत्ता का अनुभव करने लगता था। साल ही भर में मोहन कुछ-से-कुछ हो गया। मामा साहब दोबारा आये, तो उसे देखकर चकित हो गये। आँखों में आँसू भर कर बोले -- बेटा! तुमने इसको जिला लिया, नहीं तो मैं निराश हो चुका था। इसका पुनीत फल तुम्हें ईश्वर देंगे। इसकी माँ स्वर्ग में बैठी हुई तुम्हें आशीर्वाद दे रही है।
At my urgent insistence, Suryaprakash began to tell his story. 'A few days after you left, my cousin — my maternal uncle's son — was admitted to the school. He was no more than eight or nine years old. The Principal sahib would not take him into the hostel, and my uncle could not arrange lodging for him either. Seeing him in this fix, I said to the Principal sahib, “Let him stay in my room.” The Principal sahib said this was against the rules. At this I lost my temper and left the hostel that very day, took a rented house, and began living there with Mohan. His mother had died some years before. He was such a thin, frail, wretched-looking boy that from the very first day I began to feel pity for him. Sometimes he had a headache, sometimes a fever — some ailment or other was forever cropping up. As evening fell he would begin to grow drowsy; he could barely manage to rise for his meal. He would sleep well into the morning, and would not think of getting up until I lifted him into my lap and sat him upright. At night he would often start awake and come to my bed, curling himself around my neck to sleep. I never once felt anger toward him. I cannot say why, but I came to love him. Where I had once slept until nine, I now rose at dawn and warmed milk for him. Then I would wake him, wash his hands and face, and give him his breakfast. For the sake of his health I took him out for fresh air every day. I, who had never once sat down with a book, now spent hours teaching him. I am amazed, even now, at how this sense of responsibility came upon me. If he had the smallest complaint, it cut me to the very quick. I would run to the doctor, fetch medicines, and coax and cajole Mohan into swallowing them. I was forever anxious lest anything go against his wishes. Who else did the poor boy have here besides me? If any of my restless friends teased or provoked him, my brows would darken at once. Some of the boys even mocked me, calling me an old wet-nurse — but I would only laugh it off. I would not let an improper word pass my lips in front of him. I feared that he might pick up bad habits simply by watching me. I wanted so much to live before him in such a way that he would take me for his ideal — and for that, it went without saying, I had to mend my own character. My old habits — sleeping till nine, idling about till noon, plotting fresh mischief, slipping out of school under the teachers' very noses — all fell away of their own accord. I had once been the enemy of every principle of health and good conduct; now there was no more zealous guardian of those rules than I. I used to mock God; now I became a firm believer. He would ask me, in his simple way, “God is everywhere, so he must be near me too?” It was impossible for me to make light of such a question. I would say, “Yes, God is near you, near me, near everyone, and he watches over us all.” Hearing this assurance, his face would light up with joy — perhaps he truly came to feel the presence of God. Within a single year Mohan had become an altogether different boy. When my uncle came again, he was astonished at the sight of him. His eyes filling with tears, he said, “My son! You have brought him back to life — I had already lost hope. God will grant you the sacred reward for this. His mother, sitting in heaven, is showering blessings upon you.”'
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश की आँखें उस वक्त भी सजल हो गयी थीं।
Suryaprakash's eyes grew moist even as he spoke of it.
प्रेरणा
मैने पूछा -- मोहन भी तुम्हें बहुत प्यार करता होगा!
I asked, 'Mohan must have loved you very much too!'
प्रेरणा
सूर्यप्रकाश के सजल नेत्रों में हसरत से भरा हुआ आनन्द चमक उठा, बोला -- वह मुझे एक मिनट के लिए भी न छोड़ता था। मेरे साथ बैठता, मेरे साथ खाता, साथ सोता। मैं ही उसका सब कुछ था। आह! संसार में नहीं है। मगर मेरे लिए वह अब भी उसी तरह जीता-जागता है। मैं जो कुछ हूँ, उसी का बनाया हुआ हूँ। अगर वह दैवी विधान की भाँति मेरा पथ-प्रदर्शक न बन जाता, तो शायद आज मैं किसी जेल में पड़ा होता है। एक दिन मैंने कह दिया था -- अगर तुम रोज नहा न लिया करोगे तो मै तुमसे न बोलूँगा। नहाने से वह न जाने क्यों जी चुराता था। मेरी इस धमकी का फल यह हुआ कि वह नित्य प्रातःकाल नहाने लगा। कितनी ही सर्दी क्यों न हो, कितनी ही ठंडी हवा चले, लेकिन वह स्नान अवश्य करता था। देखता रहता था, मैं किस बात से खुश होता हूँ। एक दिन मैं कई मित्रों के साथ थियेटर देखने चला गया, ताकीद कर गया था कि तुम खाना खाकर सो रहना। तीन बजे रात को लौटा, तो देखा कि वह बैठा हुआ है। मैंने पूछा -- तुम सोये नहीं? बोला -- नींद नहीं आयी। उस दिन से मैंने थियेटर जाने का नाम न लिया। बच्चों में प्यार की जो एक भूख होती है -- दूध, मिठाई और खिलौनों से भी ज्यादा मादक - जो माँ की गोद के सामने संसार की निधि की भी परवाह नहीं करते, मोहन की वह भूख कभी सतुष्ट न होती थी, पहाड़ों से टकरानेवाली सारस की आवाज की तरह वह सदैव उसकी नसों में गूँजा करती थी। जैसे भूमि पर फैली हुई लता कोई सहाग पाते ही उससे चिपट जाती है, वही हाल मोहन का था। वह मुझसे ऐसा चिपट गया था कि पृथक् किया जाता तो उसकी कोमल बेलि के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। वह मेरे साथ तीन साल रहा और तब मेरे जीवन में प्रकाश की एक रेखा डालकर अन्धकार में विलीन हो गया। उस जीर्ण काया में कैसे-कैसे अरमान भरे हुए थे। कदाचित् ईश्वर ने मेरे जीवन में एक अवलम्ब की सृष्टि करने के लिए उसे भेजा था। उद्देश्य पूरा हो गया तो वह क्यों रहता?
A glow of wistful joy shone in Suryaprakash's moist eyes as he said, 'He would not leave my side even for a minute. He sat with me, ate with me, slept beside me. I was everything to him. Ah — he is no longer in this world. But for me he is still as alive and present as ever. Whatever I am, I am his making. Had he not become my guide, as though by divine ordinance, I might well be lying in some jail today. One day I had told him — if you don't bathe every day, I won't speak to you. For some reason he always shirked bathing. The result of this threat of mine was that he began bathing every morning without fail. However bitter the cold, however icy the wind, he never missed his bath. He was always watching to see what pleased me. One day I went off to the theatre with some friends, having told him to eat his food and go to sleep. I returned at three in the morning to find him still sitting up. I asked, “Didn't you sleep?” He said, “I couldn't.” From that day I never spoke of going to the theatre again. Children have a hunger for love — more intoxicating even than milk, sweets, and toys, a hunger before which they care nothing for all the treasures of the world in a mother's lap — and that hunger in Mohan was never satisfied; it echoed forever in his veins, like the cry of a crane striking against the mountains. As a creeper spreading along the ground clings at once to any support it finds, so it was with Mohan. He clung to me so tightly that had he been torn away, his tender vine would have shattered into pieces. He stayed with me for three years, and then, having cast one ray of light into my life, he dissolved into the darkness. What longings had been packed into that frail little body! Perhaps God had sent him into my life to create for me some support to lean upon. And once that purpose was fulfilled, why should he have stayed?'
प्रेरणा
( ४ )
(4)
प्रेरणा
'गर्मियों की तातील थी। दो तातीलों में मोहन मेरे ही साथ रहा था। मामाजी के आग्रह करने पर भी घर न गया। अबकी कालेज के छात्रों ने काश्मीर-यात्रा करने का निश्चय किया और मुझे उसका अध्यक्ष बनाया। काश्मीर-यात्रा की अभिलाषा मुझे चिरकाल से थी। इसी अवसर को गनीमत समझा। मोहन को मामाजी के पास भेजकर मैं काश्मीर चला गया! दो महीने के बाद लौटा, तो मालूम हुआ मोहन बीमार है। काश्मीर में मुझे बार-बार मोहन को याद आती थी और जी चाहता था, लौट आऊँ। मुझे उस पर इतना प्रेम है, इसका अन्दाज मुझे काश्मीर जाकर हुआ लेकिन मित्रों ने पीछा न छोड़ा। उसकी बीमारी की खबर पाते ही में अधीर हो उठा और दूसरे ही दिन उसके पास जा पहुंचा। मुझे देखते ही उसके पीले और सूखे हुए चेहरे पर आनन्द की स्फूर्ति झलक पड़ी। मैं दौड़कर उसके गले से लिपट गया। उसकी आँखों में वह दूर दृष्टि और चेहरे पर वह अलौकिक आभा थी, जो मॅडराती हुई मृत्यु की सूचना देती है। मैने आवेश से काँपते हुए स्वर में पूछा--यह तुम्हारी क्या दशा है मोहन? दो ही महीने में यह नौबत पहुँच गयी? मोहन ने सरल मुस्कान के साथ कहा-आप काश्मीर की सैर करने गये थे, मैं आकाश की सैर करने जा रहा हूँ।
'It was the summer holidays. Through two whole vacations, Mohan had stayed with me alone; he would not go home even when my uncle pressed him to. This time the college students decided to make a trip to Kashmir, and made me their leader. I had long cherished the wish to visit Kashmir, and I took this as too good a chance to miss. I sent Mohan to stay with my uncle and set off for Kashmir. When I returned two months later, I learned that Mohan was ill. In Kashmir I had thought of Mohan again and again, and my heart kept longing to turn back. It was only there, in Kashmir, that I truly understood how deeply I loved him — but my friends would not let me be. The moment I heard news of his illness, I grew restless, and the very next day I was at his side. The instant he saw me, a flicker of joy lit up his pale, wasted face. I ran and threw my arms around his neck. In his eyes there was that far-off look, and on his face that unearthly radiance, which announces the approach of death. In a voice trembling with emotion I asked — Mohan, what is this state you are in? Has it come to this in just two months? Mohan answered with a simple smile — you went off to see the sights of Kashmir; I am going off to see the sights of the sky.'
प्रेरणा
'मगर यह दुःख-कहानी कहकर मैं रोना और रुलाना नहीं चाहता। मेरे चले जाने के बाद मोहन इतने परिश्रम से पढ़ने लगा, मानो तपस्या कर रहा हो। उसे यह धुन सवार हो गयी थी कि साल-भर की पढ़ाई दो महीने में समाप्त कर ले और स्कूल खुलने के बाद मुझसे इस श्रम का प्रशंसा-रूपी उपहार प्राप्त करे। मै किस तरह उसकी पीठ ठोकूँगा, शाबाशी दूँगा, अपने मित्रों से बखान करूँगा, इन भावनाओं ने अपने सारे आलोचित उत्साह और तल्लीनता के साथ उसे वशीभूत कर लिया। मामाजी को दफ्तर के कामों से इतना अवकाश कहाँ कि उसके मनोरजन का ध्यान रखें। शायद उसे प्रतिदिन कुछ-न-कुछ पढ़ते देखकर वह दिल में खुश होते थे! उसे खेलते देखकर वह जरूर डाँटते। पढ़ते देखकर भला क्या कहते। फल यह हुआ कि मोहन को हल्का-हल्का ज्वर आने लगा; किन्तु उस दशा में भी उसने पढ़ना न छोड़ा। कुछ और व्यतिक्रम भी हुए, ज्वर का प्रकोप और भी बढ़ा; पर उस दशा में भी ज्वर कुछ हल्का हो जाता तो किताबें देखने लगता था। उसके प्राण मुझ में ही बने रहते थे। ज्वर की दशा में भी नौकरों से पूछता--भैया का पत्र आया? वह कब आयेंगे? इसके सिवा और कोई दूसरी अभिलाषा न थी। अगर मुझे मालूम होता कि मेरी काश्मीर-यात्रा इतनी महंँगी पड़ेगी, तो उधर जाने का नाम न लेता। उसे बचाने के लिए मुझसे जो कुछ हो सकता था, वह मैने सब किया, किन्तु बुखार टायफायड था, उसकी जान लेकर ही उतरा। उसके जीवन के स्वप्न मेरे लिए किसी ऋषि के आशीर्वाद बनकर मुझे प्रोत्साहित करने लगे और यह उसी का शुभ फल है कि आज आप मुझे इस दशा में देख रहे हैं। मोहन की बाल-अभिलाषाओं को प्रत्यक्ष रूप में लाकर मुझे यह संतोष होता है कि शायद उसकी पवित्र आत्मा मुझे देखकर प्रसन्न होती हो। यही प्रेरणा थी कि जिसने कठिन-से-कठिन परीक्षाओं में भी मेरा बेड़ा पार लगाया नहीं तो मै आज भी वही मंद-बुद्धि सूर्यप्रकाश हूँ, जिसकी सूरत से आप चिढ़ते थे।’
'But I do not wish, in telling this sad tale, to weep or to make you weep. After I had left, Mohan began studying with such intensity, it was as though he were performing a penance. He had become obsessed with the idea of finishing a whole year's lessons in just two months, so that when school reopened he might win, as the reward for his labour, my praise. The thought of how I would clap him on the back, how I would say “well done,” how I would boast of him to my friends — these fancies took hold of him with an ardour and single-mindedness beyond all reason. My uncle had little enough leisure from his office work to trouble himself over the boy's amusements. Perhaps it even pleased him, seeing the boy reading something every day! Had he seen him at play, he would surely have scolded him — but what could he say to a boy seen reading? The result was that Mohan began to run a mild fever; but even in that state he would not give up his books. Then came further complications, and the fever grew worse still; yet even so, whenever the fever eased a little, he would turn again to his books. His whole being remained centred on me. Even in his fever he would ask the servants — has a letter come from Bhaiya? When will he come? He had no other wish besides this. Had I known that my trip to Kashmir would cost so dear, I would never have spoken of going. I did everything within my power to save him, but the fever was typhoid, and it did not relent until it had taken his life. The dreams of his young life have stayed with me ever since, like the blessing of some sage, spurring me onward — and it is by his good grace alone that you see me today in this position. Bringing Mohan's childish hopes into visible reality gives me the consolation that perhaps his pure soul takes joy in seeing me thus. It was this very inspiration that carried me through the hardest of trials — without it, I would still be today the same dull-witted Suryaprakash whose very face you once could not bear.'
प्रेरणा
उस दिन से मैं कई बार सूर्यप्रकाश से मिल चुका हूँ। वह जब इस तरफ आ जाता है, तो बिना मुझसे मिले नहीं जाता है। मोहन को अब भी वह अपना इष्टदेव समझता है। मानव-प्रकृति का यह एक ऐसा रहस्य है, जिसे मैं आज तक नहीं समझ सका।
Since that day I have met Suryaprakash many times. Whenever he happens to come this way, he never leaves without seeing me. Even now he regards Mohan as his guardian deity. This is one of those mysteries of human nature which I have never, to this day, been able to fathom.