हाड़ जलै ज्यूँ लाकड़ी, केस जलै ज्यूँ घास।
सब तन जलता देखि करि, भया कबीर उदास॥
हड्डियाँ लकड़ी की तरह जलती हैं, बाल घास की तरह। सारी देह को यों जलते देखकर कबीर उदास हो गए।
यह चिता का दृश्य है। वहाँ हड्डी और बाल समेत पूरी देह लकड़ियों और फूस के ढेर की तरह जल जाती है।