जो जानहु जिव आपना, करहु जीव को सार।
जियरा ऐसा पाहुना, मिले न दूजी बार॥
अगर तुम जीव को अपना मानते हो, तो उसकी सार-सँभाल करो। जीव ऐसा पाहुना है, जो दूसरी बार नहीं मिलता।
देह घर है, और जीव उसमें कुछ दिन का मेहमान। जो ऐसे मेहमान की परवाह न करे, उसे बाद में भूल सुधारने का मौक़ा नहीं मिलता।