Kabir · Love and Longing
चिट्ठी किसे लिखूँ
प्रीतम को पतियाँ लिखूँ, जो कहुँ होय बिदेस। तन में मन में नैन में, ताको कहा सँदेस॥
प्रियतम कहीं परदेस में होता, तो मैं उसे चिट्ठियाँ लिखता। पर वह तो मेरे तन में है, मन में है, आँखों में है। उसे क्या संदेसा भेजूँ? प्रियतम ईश्वर है, जो अपने प्रेमी के भीतर ही बसता है। बीच में कोई दूरी ही नहीं, जिसे कोई चिट्ठी पार करे।