अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप।
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप॥
न बहुत बोलना अच्छा, न बहुत चुप रहना। न बहुत बरसना अच्छा, न बहुत धूप।
खेत को बारिश भी चाहिए और धूप भी, पर बाढ़ या सूखा उसे उजाड़ देते हैं। बोलना और चुप रहना भी जीवन पर ऐसे ही असर करते हैं।