बह्वपि संहितां भाषमाणः न तत्करो भवति नरः प्रमत्तः । गोप इव गा गणयन् परेषां न भाग्यवान् श्रामण्यस्य भवति ॥
जो व्यक्ति शास्त्र का बहुत पाठ करता है, पर प्रमाद के कारण उस पर चलता नहीं, वह दूसरों की गायें गिनने वाले ग्वाले जैसा है। वह उन्हें चराता है, पर वे उसकी नहीं। इसी तरह साधु-जीवन का फल भी उसका नहीं।