Select Subhashitas · Wit & Riddles
मूसल को नमस्कार
करोति स्वमुखेनैव बहुधान्यस्य खण्डनम् । नमः पतनशीलाय मुसलाय खलाय च ॥
जो अपने मुँह से ही बहुत-सा अनाज कूट डालता है और सदा गिरता रहता है, उस मूसल को और दुष्ट को नमस्कार। ‘बहुधान्यस्य’ (बहुत अनाज का) को ‘बहुधा अन्यस्य’ पढ़ें तो दुष्ट भी ठीक बैठता है। वह अपने मुँह से तरह-तरह से दूसरों को काटता है और सदा पतन की ओर गिरता रहता है।