सच्छिद्रनिकटे वासो न कर्तव्यः कदाचन । घटी पिबति पानीयं ताड्यते झल्लरी यथा ॥
छेदों, यानी दोषों से भरे व्यक्ति के पास कभी नहीं रहना चाहिए; उसके दोषों का दंड आपको भुगतना पड़ता है। जल-घड़ी में पानी तो छेद वाली कटोरी पीती है, पर समय बताने के लिए पिटता है पास रखा घंटा।