Kabir · Beyond Ritual, Caste and Creed
ढाई आखर का पंडित
पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥
पोथियाँ पढ़-पढ़कर सारी दुनिया मर गई, पर सच्चा पंडित कोई न बना। जो प्रेम के ढाई आखर पढ़ ले, वही असली पंडित है। ‘प्रेम’ लिखने में ढाई ही अक्षर लगते हैं, क्योंकि उसका प आधा है और र से जुड़ा है। कबीर इस एक छोटे-से शब्द को दुनिया भर के शास्त्रों के सामने रख देते हैं।