बेह्या दीन्हों खेत को, बेह्या खेतहिं खाय।
तीन लोक संशय परी, मैं काहि कहौं समुझाय॥
खेत की रखवाली के लिए उसके चारों ओर बेह्या, यानी बाड़, लगाई गई थी, और अब वही बाड़ खेत को खा रही है। तीनों लोक संशय में पड़े हैं। ऐसे में, कबीर पूछते हैं, मैं किसे समझाऊँ?
जो बाड़ फ़सल बचाने को लगाई गई थी, वही उसे चट करने लगी है।