तन कौ जोगी सब करैं, मन कौ बिरला कोइ।
सब बिधि सहजैं पाइए, जे मन जोगी होइ॥
तन से जोगी तो सभी बन जाते हैं; मन से जोगी कोई बिरला ही बनता है। मन जोगी हो जाए, तो सब कुछ अपने आप, सहज ही मिल जाता है।
तन का जोग वह है जो दूसरों को दिखता है; मन का जोग बहुत कम लोग साधते हैं। फिर भी बाक़ी सब कुछ मन के जोग के साथ ही चला आता है।