Kabir · Death and the Brief Life
आदमी की खाल का ढोल नहीं बनता
मानुष तेरा गुण बड़ा, माँसु न आवे काज। हाड़ न होते आभरण, त्वचा न बाजन बाज॥
मनुष्य, तेरा बड़प्पन तेरे गुणों में है, क्योंकि तेरा माँस किसी काम नहीं आता। न तेरी हड्डियों से गहने बनते हैं, न तेरी खाल से बाजा बजता है। मरा हुआ पशु भी काम आता है: उसकी खाल ढोल पर मढ़ी जाती है, हड्डी से चूड़ियाँ बनती हैं। मरे आदमी की देह किसी काम की नहीं, इसलिए आदमी की गिनती बस इससे है कि वह जीते-जी कैसा है।