आये हैं सो जाँयगे, राजा रंक फ़कीर।
एक सिंघासन चढ़ि चले, एक बंधे जंजीर॥
जो आए हैं, वे सब जाएँगे: राजा, रंक और फ़क़ीर। एक सिंहासन पर चढ़कर विदा होता है, दूसरा ज़ंजीरों में बँधकर।
पद से बस इतना तय होता है कि कोई कैसे जाएगा, मान से या अपमान से। जाना है या नहीं, यह तय नहीं होता।