Kabir · Love and Longing
इतनी सँकरी प्रेम की गली
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहि। प्रेम गली अति साँकरी, तामे दो न समाहि॥
जब तक मैं था, तब तक हरि नहीं थे। अब हरि हैं, तो मैं नहीं रहा। कबीर कहते हैं, प्रेम की गली बहुत सँकरी है, उसमें दो एक साथ नहीं समा सकते। ये दो हैं ईश्वर और वह अहं, जो ‘मैं’ कहता है। जब तक एक से गली भरी है, दूसरा उसमें से गुज़र नहीं सकता। ‘मैं’ मिट जाए, तभी ईश्वर मिलते हैं।