Kabir · Mind, Ego and Maya
मन के लाख दरवाज़े
ई मन चंचल ई मन चोर, ई मन शुद्ध ठगहार। मन-मन करते सुर-नर मुनि जहँड़े, मन के लक्ष दुवार॥
यह मन चंचल है, यह मन चोर है, पूरा का पूरा ठग है। मन से निपटते-निपटते देवता, मनुष्य और मुनि सब जहँड़े, यानी धोखा खाकर भटक गए। मन के तो लाख दरवाज़े हैं। लाख दरवाज़ों पर कोई पहरा नहीं बिठा सकता। इसीलिए देवता और मुनि भी चूक गए।