साँचे कोइ न पतीजई, झूठे जग पतियाय।
गली गली गोरस फिरै, मदिरा बैठि बिकाय॥
सच पर कोई भरोसा नहीं करता, और झूठ पर सारी दुनिया भरोसा कर लेती है। गोरस यानी दूध-दही गली-गली घूमकर बिकता है, और शराब दुकान पर बैठे-बैठे बिक जाती है।
यहाँ सच दूध है और झूठ शराब। एक को ख़रीदार ढूँढ़ने पड़ते हैं, दूसरे के पास ख़रीदार ख़ुद चले आते हैं।