सतगुर साँचा सूरिवाँ, सबद जु बाह्या एक।
लागत ही मैं मिल गया, पड़या कलेजै छेक॥
सतगुरु सच्चे सूरमा हैं, और उन्होंने एक ही बाण चलाया, एक ही शब्द। लगते ही मैं उसमें समा गया, और कलेजे में छेद हो गया।
दूसरे बाण की ज़रूरत ही नहीं पड़ी: गुरु का एक बोल सीधा कबीर के कलेजे में जा लगा।