Kabir · The Guru and the Word
सिरहाने खड़ा साईं
परमातम गुरु निकट बिराजे जाग जाग मन मेरे धाय के पीतम चरनन लागै साईं खड़ा सिर तेरे जुगन जुगन तोहि सोवत बीता अजहू न जाग सबेरे
तेरा गुरु स्वयं परमात्मा है, और वह तेरे पास ही बैठा है। जाग, मेरे मन, जाग! दौड़कर अपने प्रियतम के चरणों में जा गिर; वह साईं तेरे सिरहाने खड़ा है, और तू सो रहा है। तुझे सोते-सोते युग पर युग बीत गए। सवेरा हो गया है; क्या अब भी नहीं जागेगा?