शरदि न वर्षति गर्जति वर्षति वर्षासु निःस्वनो मेघः । नीचो वदति न कुरुते न वदति सुजनः करोत्येव ॥
शरद ऋतु में बादल गरजते हैं पर बरसते नहीं, जबकि वर्षा ऋतु में बिना गरजे चुपचाप बरसते हैं। इसी तरह नीच व्यक्ति बातें बहुत करता है पर करता कुछ नहीं, जबकि सज्जन बिना कहे ही अपना काम कर दिखाता है।