अञ्जलिस्थानि पुष्पाणि वासयन्ति करद्वयम् । अहो सुमनसां प्रीतिर्वामदक्षिणयोः समा ॥
अंजलि में रखे फूल दोनों हाथों को एक-सा महकाते हैं। संस्कृत में फूलों को ‘सुमन’ कहते हैं, और सज्जनों को भी। सज्जनों का प्रेम भी ऐसा ही है: बाएँ-दाएँ हाथ की तरह, पास के सभी लोगों पर एक-सा।