वृत्तं यत्नेन संरक्षेद् वित्तमेति च याति च । अक्षीणो वित्ततः क्षीणो वृत्ततस्तु हतो हतः ॥
मनुष्य को प्रयत्नपूर्वक अपने आचरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि धन तो आता-जाता रहता है। जो धन से रहित हो गया वह वास्तव में क्षीण नहीं हुआ, परंतु जिसका आचरण नष्ट हो गया वह सचमुच नष्ट हो गया।