किं दुर्मर्षं तितिक्षूणां किमकार्यमसाधुभिः । किं न देयं वदान्यानां कः परः समदर्शिनाम् ॥
सहनशीलों के लिए क्या असह्य है? दुष्टों के लिए कौन-सा काम न करने योग्य है? दानियों के लिए क्या न देने योग्य है? और समदर्शियों के लिए कौन पराया है? हर प्रश्न का उत्तर एक है: कुछ नहीं, कोई नहीं।