आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत् । तद्वत् कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥
नदियों का जल समुद्र में निरंतर आता रहता है, फिर भी वह भरा हुआ और अपनी मर्यादा में अचल रहता है। वैसे ही जिसमें सारी इच्छाएँ आकर समा जाती हैं पर वह डिगता नहीं, वही शांति पाता है; इच्छाओं के पीछे भागने वाला नहीं।