ऊर्ध्वं प्राणा ह्युत्क्रामन्ति यूनः स्थविर आयति । प्रत्युत्थानाभिवादाभ्यां पुनस्तान्प्रतिपद्यते ॥
बड़े-बूढ़े के आने पर युवक के प्राण मानो ऊपर उठकर निकलने लगते हैं। उठकर खड़े होने और प्रणाम करने से वह उन्हें फिर पा लेता है। इसलिए युवकों को बड़ों के आने पर सदा उठकर उनका स्वागत करना चाहिए।