मूलं भुजंगैः शिखरं विहंगैः शाखाः प्लवङ्गैः कुसुमानि भृंगैः । आश्चर्यमेतत् खलु चन्दनस्य परोपकाराय सतां विभूतयः ॥
जड़ों पर साँप, शिखर पर पक्षी, शाखाओं पर बंदर और फूलों पर भौंरे: यही चंदन का अचरज है, कि उसका हर अंग किसी न किसी के काम आता है। वैसे ही सज्जनों का सारा वैभव दूसरों के उपकार के लिए होता है।