अशनं मे वसनं मे जाया मे बन्धुवर्गो मे । इति मे मे कुर्वाणं कालवृको हन्ति पुरुषाजम् ॥
‘मेरा भोजन, मेरे वस्त्र, मेरी पत्नी, मेरे बंधु’ कहते हुए ‘मे-मे’ करने वाले मनुष्य को काल रूपी भेड़िया बकरे की तरह उठा ले जाता है। संस्कृत में ‘मे’ का अर्थ है ‘मेरा’, और बकरे की आवाज़ भी ‘मे-मे’ ही होती है।