यमो वैवस्वतो राजा यस्तवैष हृदि स्थितः । तेन चेदविवादस्ते मा गंगां मा कुरून् व्रज ॥
मृतकों का न्याय करने वाले राजा यम तुम्हारे हृदय में ही, तुम्हारी अंतरात्मा के रूप में रहते हैं। यदि उनसे तुम्हारा कोई झगड़ा नहीं, तुम्हारा मन साफ़ है, तो पाप धोने के लिए गंगा या कुरुक्षेत्र जाने की ज़रूरत नहीं।