अहो किमपि चित्राणि चरित्राणि महात्मनाम् । लक्ष्मीस्तृणाय मन्यन्ते तद्भरेण नमन्त्यपि ॥
महात्माओं का आचरण कितना विचित्र होता है। वे धन को तिनके जितना भी महत्त्व नहीं देते, फिर भी उसके बोझ से झुक जाते हैं। तिनके में भार कहाँ? उन्हें झुकाती है नम्रता; धन पाकर वे घमंडी नहीं, और विनम्र हो जाते हैं।