प्रदानं प्रच्छन्नं गृहमुपगते सम्भ्रमविधिः प्रियं कृत्वा मौनं सदसि कथनं चाप्युपकृते । अनुत्सेको लक्ष्म्यामनभिभवगन्धाः परकथाः सतां केनोद्दिष्टं विषममसिधाराव्रतमिदम् ॥
गुप्त दान देना, घर आए का तत्परता से सत्कार करना, किसी का भला करके चुप रहना पर अपने ऊपर हुए उपकार को सभा में कहना, संपत्ति में घमंड न करना और दूसरों की चर्चा में निंदा की गंध न होना—सज्जनों को तलवार की धार जैसा यह कठिन व्रत किसने सिखाया?