वातोल्लासितकल्लोल धिक् ते सागरगर्जनम् । यस्य तीरे तृषाक्रान्तः पान्थः पृच्छति वापिकाम् ॥
हवा से लहरें उछालने वाले हे सागर, तुम्हारी गर्जना को धिक्कार है। तुम्हारे ही किनारे प्यासा राहगीर पूछ रहा है कि कुआँ कहाँ है, क्योंकि तुम्हारा जल खारा है। जो बड़प्पन किसी के काम न आए, उस पर क्या गर्व?