क्षमा शस्त्रं करे यस्य दुर्जनः किं करिष्यति । अतृणे पतितो वह्निः स्वयमेवोपशाम्यति ॥
जिसके हाथ में क्षमा रूपी शस्त्र है, उसका दुष्ट व्यक्ति क्या बिगाड़ सकता है? जिस प्रकार बिना घास वाली भूमि पर गिरी आग स्वयं ही बुझ जाती है, उसी तरह क्षमाशील व्यक्ति पर किया गया क्रोध अपने आप शांत हो जाता है।