दानेन पाणिर्न तु कङ्कणेन स्नानेन शुद्धिर्न तु चन्दनेन । मानेन तृप्तिर्न तु भोजनेन ज्ञानेन मुक्तिर्न तु मुण्डनेन ॥
हाथ की शोभा दान से है, कंगन से नहीं। शुद्धि स्नान से होती है, चंदन से नहीं। तृप्ति सम्मान से होती है, भोजन से नहीं। और मुक्ति ज्ञान से मिलती है, सिर मुँडाने से नहीं।