व्रते विवादं विमतिं विवेके सत्येऽतिशङ्कां विनये विकारम् । गुणेऽवमानं कुशले निषेधं धर्मे विरोधं न करोति साधुः ॥
सज्जन किसी के लिए हुए व्रत पर विवाद नहीं करता, विवेक की बात से असहमत नहीं होता, सत्य को शंका की दृष्टि से नहीं देखता, विनय नहीं छोड़ता। वह गुण का अपमान नहीं करता, भले काम में रुकावट नहीं डालता और धर्म का विरोध नहीं करता।