Select Subhashitas · Character & Conduct
आशा का अंत किसने पाया
निःस्वो वष्टि शतं शती दशशतं लक्षं सहस्राधिपो लक्षेशः क्षितिपालतां क्षितिपतिश्चक्रेशतां वाञ्छति । चक्रेशः पुनरिन्द्रतां सुरपतिर्ब्राह्मं पदं वाञ्छति ब्रह्मा शैवपदं शिवो हरिपदं चाशावधिं को गतः ॥
निर्धन सौ चाहता है, सौ वाला हज़ार, और हज़ार वाला लाख। लखपति राजा बनना चाहता है, राजा चक्रवर्ती, चक्रवर्ती देवताओं का राजा इंद्र, इंद्र ब्रह्मा का पद, ब्रह्मा शिव का और शिव विष्णु का। आशा की सीमा तक भला कौन पहुँचा है?