अङ्गणवेदी वसुधा कुल्या जलधिः स्थली च पातालम् । वल्मीकः च सुमेरुः कृतप्रतिज्ञस्य धीरस्य ॥
जिसने पक्का संकल्प कर लिया है, उस धीर पुरुष को सारी पृथ्वी आँगन जितनी और समुद्र एक छोटा-सा नाला लगता है। गहरा पाताल उसे समतल भूमि जैसा लगता है, और पर्वतों में सबसे ऊँचा सुमेरु चींटियों की बाँबी जितना।