बुद्धिर्यस्य बलं तस्य निर्बुद्धेश्च कुतो बलम् । वने सिंहो मदोन्मत्तः शशकेन निपातितः ॥
जिसके पास बुद्धि है, उसी के पास बल है; बुद्धिहीन के पास बल कहाँ? वन में अपने बल के मद में चूर सिंह को एक छोटे-से खरगोश ने मार गिराया। उसने सिंह को कुएँ में उसकी अपनी परछाईं दिखाई और सिंह उस पर कूद पड़ा।