एकचक्रो रथो यन्ता विकलो विषमा हयाः । आक्रामत्येव तेजस्वी तथाप्यर्को नभस्तलम् ॥
सूर्य के रथ में एक ही पहिया है, सारथी लंगड़ा है और सात घोड़ों की बेमेल जोड़ी है। फिर भी तेजस्वी सूर्य प्रतिदिन पूरा आकाश पार कर जाता है। तेजस्वी व्यक्ति साधनों की कमी के बावजूद सफल होता है।