प्रारभ्यते न खलु विघ्नभयेन नीचैः प्रारभ्य विघ्नविहता विरमन्ति मध्याः । विघ्नैः पुनः पुनरपि प्रतिहन्यमानाः प्रारब्धमुत्तमजना न परित्यजन्ति ॥
नीच लोग बाधाओं के भय से कार्य आरंभ ही नहीं करते; मध्यम लोग कार्य शुरू करके बाधा आते ही उसे छोड़ देते हैं। परंतु श्रेष्ठ लोग बार-बार बाधाओं से टकराने पर भी, एक बार शुरू किया कार्य कभी नहीं छोड़ते।