Select Subhashitas · Learning & Effort
पहले परिणाम सोचो
गुणवदगुणवद्वा कुर्वता कार्यजातं परिणतिरवधार्या यत्नतः पण्डितेन । अतिरभसकृतानां कर्मणामाविपत्तेर्भवति हृदयदाही शल्यतुल्यो विपाकः ॥
काम अच्छा हो या बुरा, बुद्धिमान को करने से पहले उसके परिणाम का सावधानी से विचार कर लेना चाहिए। बहुत जल्दबाज़ी में किए गए कामों का फल मृत्यु तक हृदय में धँसे काँटे की तरह जलता रहता है।