भोजनान्ते च किं पेयं जयन्तः कस्य वै सुतः । कथं विष्णुपदं प्रोक्तं तक्रं शक्रस्य दुर्लभम् ॥
अंतिम पंक्ति कहती है ‘इंद्र को छाछ दुर्लभ है’—पर ये वास्तव में तीन उत्तर हैं। भोजन के अंत में क्या पीना चाहिए? छाछ (तक्रम्)। देवता जयंत किसका पुत्र है? इंद्र का (शक्रस्य)। विष्णु का पद कैसा कहा गया है? दुर्लभ।