Select Subhashitas · Wit & Riddles
कपड़ों का महत्व
किं वाससेत्यत्र विचारणीयं वासः प्रधानं खलु योग्यतायाः । पीताम्बरं वीक्ष्य ददौ स्वकन्यां दिगम्बरं वीक्ष्य विषं समुद्रः ॥
‘कपड़ों में क्या रखा है?’—इस पर ज़रा सोचिए, क्योंकि योग्यता की पहली पहचान वस्त्र ही हैं। पीतांबरधारी विष्णु को देखकर समुद्र ने अपनी कन्या लक्ष्मी दे दी, और दिगंबर शिव को देखकर विष दे दिया।