कर्पूरधूलीरचितालवालः कस्तूरिकापंकनिमग्ननालः । गंगाजलैः सिक्तसमूलवालः स्वीयं गुणं मुञ्चति किं पलाण्डुः ॥
प्याज़ के चारों ओर कपूर के चूर्ण का थाला बना दो, उसका डंठल कस्तूरी के लेप में डुबो दो और जड़ों को गंगाजल से सींचो। तब भी क्या वह अपनी तीखी गंध छोड़ता है? कितना भी अच्छा वातावरण मिले, मूल स्वभाव नहीं बदलता।