मृगाः मृगैः संगमुपव्रजन्ति गावश्च गोभिस्तुरगास्तुरङ्गैः । मूर्खाश्च मूर्खैः सुधियः सुधीभिः समानशीलव्यसनेषु सख्यम् ॥
हिरन हिरनों के साथ, गायें गायों के साथ, घोड़े घोड़ों के साथ रहते हैं; मूर्ख मूर्खों के साथ और बुद्धिमान बुद्धिमानों के साथ। जिनका स्वभाव और रुचियाँ एक-सी हों, उन्हीं में मित्रता होती है।