Select Subhashitas · Worldly Wisdomनिकटता से ही रिश्ते बनते हैंअबन्धुर्बन्धुतामेति नैकट्याभ्यासयोगतः । यात्यनभ्यासतो दूरात्स्नेहो बन्धुषु तानवम् ॥पास रहने और मिलते-जुलते रहने से पराया भी अपना बन जाता है। और दूर रहने तथा मिलना-जुलना न होने से अपनों में भी स्नेह कम हो जाता है।