को न याति वशं लोके मुखे पिण्डेन पूरितः । मृदंगो मुखलेपेन करोति मधुरध्वनिम् ॥
मुँह में कौर ठूँस दो, तो इस संसार में कौन वश में नहीं आता? मृदंग भी अपने मुख पर, यानी चमड़े पर, लेप लगने के बाद ही मधुर बजता है। आदमी का मुँह भर दो, तो वह भी मीठा बोलने लगता है।