असंत्यागात्पापकृतामपापांस्तुल्यो दण्डः स्पृशते मिश्रभावात् । शुष्केणार्द्रं दह्यते मिश्रभावात्तस्मात्पापैः सह सन्धिं न कुर्यात् ॥
जो पापियों का साथ नहीं छोड़ते, वे निर्दोष होते हुए भी उनके साथ रहने के कारण वैसा ही दंड पाते हैं। सूखी लकड़ी के साथ गीली भी जल जाती है। इसलिए पापियों से मेल नहीं करना चाहिए।