Select Subhashitas · Worldly Wisdomकिसके नाम से पहचानउत्तमा आत्मना ख्याताः पितुः ख्याताश्च मध्यमाः । अधमा मातुलात् ख्याताः श्वशुराच्चाधमाधमाः ॥उत्तम लोग अपने ही गुणों से प्रसिद्ध होते हैं, मध्यम अपने पिता के नाम से। अधम मामा के नाम से जाने जाते हैं, और अधमों में भी अधम ससुर के नाम से।