हंसः श्वेतो बकः श्वेतः को भेदो बकहंसयोः । नीरक्षीरविवेके तु हंसः हंसो बको बकः ॥
हंस भी सफ़ेद है और बगुला भी सफ़ेद; फिर दोनों में अंतर क्या? पर उनके सामने पानी मिला दूध रखिए, तब पता चलेगा: दूध पीकर पानी छोड़ देने वाला हंस, हंस ही निकलता है, और बगुला बगुला ही।